"अगर ईमानदारी हटेगी तो सड़कों पर उतरेगा बिहार: विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ साज़िश या भ्रष्टाचार की बौखलाहट..?”

"अगर ईमानदारी हटेगी तो सड़कों पर उतरेगा बिहार: विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ साज़िश या भ्रष्टाचार की बौखलाहट..?”

जनक्रांति कार्यालय से Md Bairam Rakee की रिपोर्ट 

असली सत्ता उन भ्रष्ट CO और अफसरों के हाथ में...???
अगर सरकार में हिम्मत है, तो ईमानदार मंत्री को हटाने के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों को हटाए :बैरम रकी

पटना, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन न्यूज डेस्क,बिहार )। अगर यह खबर सही साबित होती है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से भू-राजस्व विभाग छीना जा सकता है, तो यह सिर्फ एक प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा—
यह ईमानदारी के खिलाफ खुली जंग की घोषणा होगी।
बिहार की जनता यह सवाल पूछ रही है.
क्या बिहार में ईमानदारी अब अपराध बन चुकी है..?
क्या मंत्री सिर्फ नाम के रह गए हैं और असली सत्ता उन भ्रष्ट CO और अफसरों के हाथ में चली गई है, जो वर्षों से जमीन, दाखिल-खारिज और म्यूटेशन को लूट का अड्डा बनाए बैठे हैं..?
ईमानदार मंत्री से डर किसे लग रहा है.?
विजय कुमार सिन्हा अगर भू-राजस्व विभाग में साफ-सुथरी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं,
अगर वे रिश्वतखोरी, फाइल-राज और दलाल तंत्र को खत्म करना चाहते हैं,
तो दिक्कत उन्हीं को होगी—
जिनकी रगों में भ्रष्टाचार खून बनकर दौड़ रहा है।
आज हालत यह है कि विभाग के CO मंत्री को गीदड़भभकी दे रहे हैं,
और सरकार खामोश तमाशबीन बनी बैठी है।
क्या मंत्री मज़ाक बनकर रह गए हैं.?
यह बेहद शर्मनाक है कि बिहार में
नौकरशाही, जनप्रतिनिधियों पर हावी होती दिख रही है।
अगर एक उपमुख्यमंत्री, वह भी कद्दावर नेता,अपने विभाग में सुधार करना चाहे और उसे हटाने की बातें हों—
तो समझ लीजिए कि सिस्टम अंदर से सड़ चुका है। भ्रष्टाचार की जड़ पर वार क्यों नहीं..?
हम खुली मांग करते हैं कि—
✔️ भू-राजस्व विभाग के सभी संदिग्ध CO और अफसरों की
✔️ पूरी संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच हो
✔️ काली कमाई को ज़ब्त किया जाए
✔️ और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाए,अगर सरकार में हिम्मत है, तो ईमानदार मंत्री को हटाने के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों को हटाए।
जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे
यह लड़ाई सिर्फ विजय कुमार सिन्हा जी की नहीं है—
यह बिहार की ज़मीन, किसान, गरीब और आम जनता की लड़ाई है।
अगर ईमानदारी को कुचलने की कोशिश हुई,
तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
ज़रूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे, आंदोलन करेंगे,
और कंधे से कंधा मिलाकर
श्री विजय कुमार सिन्हा जी के साथ खड़े रहेंगे।
यह चेतावनी है, अफवाह नहीं
यह लेख किसी पार्टी के पक्ष में नहीं—
यह भ्रष्टाचार के खिलाफ जनघोषणा है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से बिहार की जनता जानना चाहती है—
❓ क्या आप ईमानदार मंत्री के साथ खड़े हैं
या भ्रष्ट सिस्टम के साथ.?अंतिम शब्द
अगर ईमानदारी हटेगी—
तो बिहार सड़कों पर होगा।
और यह महासंग्राम इतिहास लिखेगा।
🔖हैशटैग
#NitishKumar #BiharPolitics #VijayKumarSinha
#भ्रष्टाचार_के_खिलाफ_युद्ध #BiharTruth
#AdvMdBairamRakee #Khagaria #India
उपरोक्त आलेख जनक्रांति प्रकाशन कार्यालय को वाट्सऐप माध्यम से दिया गया जिसे प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments