रोटी बैंक के सदस्यों ने दिया मानवता को नई मिशाल स्टेशन परिषर से बीमारी के शिकार हुए गूंगे-बहरे को कराया सदर अस्पताल में इलाज हेतू भर्ती

रोटी बैंक के सदस्यों ने दिया मानवता को नई मिशाल स्टेशन परिषर से बीमारी के शिकार हुए गूंगे-बहरे को कराया सदर अस्पताल में इलाज हेतू भर्ती

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अत्यंत नाजुक अवस्था में रेल परिसर से उठाकर कराया गया इलाज हेतू भर्ती

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 24 जनवरी, 2026 )। रोटी बैंक के सदस्यों ने दिया मानवता को नई मिशाल स्टेशन परिषर से बीमारी के शिकार हुए गूंगे-बहरे को सदर अस्पताल में इलाज हेतू भर्ती कराया। रोटी बैंक, समस्तीपुर के एक सदस्य राकेश कुमार ने व्हाट्सप्प पर जानकारी शेयर करते हुए कहा की 
अचानक से कुछ काम आ जाने के कारण कल भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल नही हो पाया था। 
देर से आने के बाद साथी लोग ने जानकारी दिया कि प्लेटफार्म नम्बर 1 के अंदर परिसर में एक व्यक्ति बहुत ही गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त जानकारी पाकर देखने गया तो उसकी स्थिति काफी नाजुक खराब थी। वही पास के कुछ महिलाओ ने बताया कि कोई नशा गिरोह का शिकार हो गया है और कल से इसी अवस्था मे पड़ा हुआ है। 
जबकी इसकी जानकारी उन्होंने रेल पुलिस को भी दे दी थी। फिर हमलोगों ने मिलकर ऑटो टोटो ई-रिक्शा से उस युवक को उठाकर सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ तुरंत इलाज शुरू करवाया गया। चेहरा देखा तो पहचान मे आया कि ये तो गुंगा,बहरा है स्टेशन पर ही पिछले 1-2 महीने से मांगकर खाता है और यही सोता है और हमलोग प्रतिदिन रात्री मे इसको भोजन भी देते थे। भर्ती उपरांत सभी सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना किया की जल्द से जल्द ठीक कर दे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। 

Comments