स्वतंत्रता सेनानी जन शक्ति पार्टी की मजबूती के लिए देशभक्तों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने की अपील
स्वतंत्रता सेनानी जन शक्ति पार्टी की मजबूती के लिए देशभक्तों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने की अपील
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
जिन देशभक्तों को सम्मानित किया जाना चाहिए उन्हें अपमानित करने वाले साजिशकर्ताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद नही करना देशवासियों के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है : अमित कुमार श्रीवास्तव
बिहार न्यूज़ डेस्क (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 जनवरी,2026)। स्वतंत्रता सेनानी जन शक्ति पार्टी की मजबूती के लिए देशभक्तों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने की अपील। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में स्वतंत्रता सेनानी जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा है की भारत माता की एकता अंखडता बरकरार रखना चाहते हैं तो स्वतंत्रता सेनानी जन शक्ति पार्टी की मजबूती के लिए तन-मन-धन से आगे आएं जिससे भारत को खुशहाल राष्ट्र बनाया जा सके।
उन्होंने बताया की बदायूँ उत्तर प्रदेश के निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री रामबहादुर सक्सेना के पिता 52 गाँव के जमींदार थें, जिनके सुपुत्र जगदीश सक्सेना ने किसी भी सरकार के आगे हाथ नही फैलाए लेकिन फिर भी भष्ट्राचार सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर वर्ष 1974 से निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते-करते आज बुजुर्ग हो गए हैं।
ऐसे महान देशभक्त को कांग्रेस शासनकाल से साज़िशों का शिकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दिल्ली पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर 100/-करोड़ रूपए मानहानि मुआवजा अपराधिक मुकदमा रजिस्टर्ड हो चुका है। एफआइआर दर्ज करने के लिए जिसमें 09 फरवरी को आदेश जारी किए जाएंगे। अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा जिन देशभक्तों को सम्मानित किया जाना चाहिए उन्हें अपमानित करने वाले साजिशकर्ताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद नही करना देशवासियों के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है।
स्वतंत्रता सेनानियों के दम पर शासन-सत्ता का सुख भोग भष्ट्राचार एवं सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले देशद्रोही गद्दारों ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को ही नही बख्शा तो भारत में अमन-चैन कहाँ से आने देंगे। इसलिए स्वतंत्रता सेनानी जन शक्ति पार्टी का अधिक से अधिक सहयोग करें जिससे सभी को न्याय सम्मान मिल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments