बख़री प्रखंड प्रमुख ने गन्ना मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा- सडक- स्वास्थ्य को लेकर रखा सामने विकास का एजेंडा
बख़री प्रखंड प्रमुख ने गन्ना मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा- सडक- स्वास्थ्य को लेकर रखा सामने विकास का एजेंडा
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
मकर संक्रांति पर बखरी का प्रखंड क्षेत्र विकास एजेंडा!एक्टिव मोड में प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, मंत्री संजय पासवान से सीधी बात—शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, बिहार 16 जनवरी, 2026)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान विकास को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से शिष्टाचार मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं और साथ ही बखरी प्रखंड के समग्र विकास का एजेंडा सामने रखा।
मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया और बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। वहीं मंत्री संजय पासवान ने विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति पर हुई यह मुलाकात बखरी प्रखंड के विकास की दिशा में सकारात्मक और निर्णायक पहल के तौर पर देखी जा रही है।

Comments