फाईलेरिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने को लेकर एक दिवसीय आयोजित मीडिया कार्याशाला में प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं वेब मीडिया, समस्तीपुर को मिला बुलावा पत्र

फाईलेरिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने को लेकर एक दिवसीय आयोजित मीडिया कार्याशाला में प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं वेब मीडिया, समस्तीपुर को मिला बुलावा पत्र

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
फाईलेरिया कार्यक्रम (MDA-IDA 2026) दिनांक 10 फरवरी
2026 से निर्धारित है : जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 30 जनवरी, 2026)।  जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, समस्तीपुर के हवाले से सभी प्रतिनिधि प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं वेब मीडिया, समस्तीपुर को दिनांक 31.01.26 को आयोजित एक दिवसीय मीडिया कार्याशाला में भाग लेने हेतू ईमेल से सुचना दिया गया है की आगामी फाईलेरिया कार्यक्रम (MDA-IDA
 2026) दिनांक 10 फरवरी 2026 से निर्धारित है। MDA-IDA कार्यक्रम के लिए आमजनों में जागरूकता लाने हेतु सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (CFAR) दिल्ली के सहयोग से दिनांक 31.01.26 को 12:00 बजे SNCU Hall, सदर अस्पताल केम्पस, समस्तीपुर में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्याशाला में सभी प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं वेब मीडिया समस्तीपुर के प्रतिनिधि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर ससमय भाग लेने की कृपा करेंगे। 
उपरोक्त जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी,समस्तीपुर द्वारा सुचना विभाग के माध्यम से संप्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकासित व प्रसारित।

Comments