नगर निगम समस्तीपुर में इनदिनों भ्रष्टाचार की बह रही हैं गंगोत्री जिला प्रशासन बना हुआ है मौन

नगर निगम समस्तीपुर में इनदिनों  भ्रष्टाचार की बह रही हैं गंगोत्री जिला प्रशासन बना हुआ है मौन

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
शहर विकास व सौन्दर्यीकरण के नाम पर हो रहा कागजी खानापूर्ति आधे-अधूरे कार्य को अंजाम दे लूट रहे कोष की राशि नगर निगम समस्तीपुर के अधिकारीगण

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 31 जनवरी, 2026).समस्तीपुर नगर निगम में इन दिनों भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रहा है... नाला सह सड़क के नाम पर ठीकेदार की मिलीभगत से पुराने नाले को जहां जीर्णोद्धार करना है वहां उसी नाले से निकले हुऐ ईंट के साथ ही कम सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. वही जहाँ नव निर्मित करना हैं वहाँ तो पुछिऐ मत. नाला पर ढक्कन देना है उसे भी सही से नहीं ढक रहे है.. 
आज जिधर भी जिस मुहल्ले व वार्ड में सडक व नाला का निर्माण किया जा रहा है एक बारगी देख ले आकर जिला निगरानी विभाग के अधिकारी सत्यता सामने होगी. अध्यक्ष की तो बल्ले बल्ले है. वही लूट का आलम यह है की कचरा जिसे रोजाना वार्ड के गलियों के साथ ही मकान से लेना और दैनिक उठाव करना है उसे तो कितने वार्ड के कितने मुहल्ले से तीन चार दिनों पर उठाया जाता है. जिससे दुर्गध आने लगता है  महामारी फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है. 
जनमानस किसी किसी मुहल्ले में तो नाक पर रुमाल रख चलने को मजबूर बने रहते है. सरकारी खजाना खुलेआम मिलजुल कर खाली करने पर सभी तुले हुऐ है. अगर बिहार सरकार के किसी भी ईमानदार पदाधिकारी से नगर निगम समस्तीपुर की कार्यशैली की  सत्यता को सही से जांच कर उनकी रिपोर्ट जगजाहिर करे तो करोडो रुपये की हेराफेरी करने का मामला उजागर हो सकता है.
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments