सड़क हाईवे पर लगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा निरंतर आम जनता से गलत व्यवहार को लेकर अबध बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

सड़क हाईवे पर लगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा निरंतर आम जनता से गलत व्यवहार को लेकरअबध बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
हैदरगढ़ बाराबंकी टोल कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला के साथ की गई मार-पीट एवं अधिवक्ता समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अबध बार एसोसिएशन ने कार्रवाई करने की मांग 

टोल प्लाजा पर ना देश की महिला सुरक्षित, न देश का जवान, ना पुलिस कर्मी ना विद्वान और ना ही देश के एक कोने से दूसरे कोने तक सामान पहुंचाने वाले ड्राइवर और न ही किसान।

बाराबंकी, उत्तरप्रदेश (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 जनवरी, 2026)। हैदरगढ़ बाराबंकी के टोल कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला के साथ की गई मार-पीट एवं अधिवक्ता समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग को लेकर अबध बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय, लखनऊ  के द्वारा मुख्यमंत्री को दिया गया ज्ञापन। दिए गए ज्ञापन के अनुसार बताया जाता है की अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, लखनऊ 125 वर्ष पुरानी अधिवक्ताओं की एक गौरवशाली संस्था है, जो देश प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाती रहती है। अवगत कराना है कि सड़क हाईवे पर लगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा निरंतर आम जनता से गलत व्यवहार किया जाता है एवं उनके साथ अक्सर मार-पीट की जाती है जो की एक अत्यंत गंभीर विषय है।
आगे कहा है की मान्यवर, विनम्रता पूर्वक कहना है कि रत्नेश शुक्ला जी, एडवोकेट जो जनपद-प्रतापगढ़ के निवासी हैं एवं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वकालत करते हैं। दिनांक 14 जनवरी 2026 को वह लखनऊ आ रहे थे तभी टोल प्लाजा हैदरगढ़ बाराबंकी के टोल कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता  रत्नेश शुक्ला को बेरहमी से पीटा गया एवं म‌द्दी-भ‌द्दी गालियां दी गई तथा उनके साथ लूट-पाट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल कर्मचारियों ‌द्वारा अधिवक्ता समाज को भी गाली दी गई, जिससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। पत्र में आगे कहा है की महोदय,आए दिन इस तरह की घटनाएं सुनने एवं देखने में आती है कि टोल प्लाजा कर्मी किसी भी यात्री को पीट दे रहे हैं जो एक चिंता का विषय है। यहां उल्लिखित करना है कि टोल प्लाजा एक संगठित मारपीट करने एवं अवैध वसूली के अड्डे बन गए है, जो अराजकतत्व, अराजकता फैलाकर जन मानस में डर का माहौल बनाते रहते हैं।
मान्यवर, टोल कर्मियों द्वारा कारित की गई कुछ घटनाएं जो जल्द ही घटित हुई हैं। संज्ञान में देते कहा है की भाई को टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा मारा गया।वही दिनांक 17 सितम्बर, 2025 को मेरठ से दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काशी टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही एवं उसके कर्मचारियों द्वारा भी दुर्व्यवहार किया गया.। दूसरी घटना दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को पीलीभीत के टिकरी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा मार-पीट की गई। वही तीसरी घटना दिनांक 17 अगस्त, 2025 को मेरठ करनाल हाईवे भूनी टोल प्लाजा पर आपरेशन सिंदूर में सम्मिलित फौजी से टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा मार-पीट की गई। वही चौथी घटना दिनांक 14 नवम्बर, 2025 को जालौन में टोल प्लाजा कर्मचारियों
ने ट्रक चालक को जमकर मारा पीटा। वही पांचवी घटना कानपुर झांसी हाईवे पर महिला को टोल कर्मचारियों ने पीटा।मान्यवर, यह कुछ घटनाएं आपके संज्ञान में लाने के लिए वर्णित की गई हैं, ऐसी कई घटनाएं आए-दिन टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा कारित की जा रही है। टोल प्लाजा पर ना देश की महिला सुरक्षित, न देश का जवान, ना पुलिस कर्मी ना विद्वान और ना ही देश के एक कोने से दूसरे कोने तक सामान पहुंचाने वाले ड्राइवर और न ही किसान।
मान्यवर, दिनांक 14 जनवरी, 2026 की घटना अधिवक्ता के साथ घटित हुई है जो की अत्यंत निंदनीय है। अधिवक्ता समाज का एक सजग प्रहरी हैं और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। मान्यवर, आपको यह भी अवगत कराना है कि टोल प्लाजा पर कार्यरत टोलकर्मी जिस स्थान पर कार्य करते हैं वह उसी क्षेत्र के रहने वाले होते हैं जिस कारण उनके ‌द्वारा अवैध वसूली की शिकायत भी प्राप्त होती रहती है क्योंकि उनको अपने क्षेत्र का संरक्षण प्राप्त होता रहता है। टोलकर्मियों का सत्यापन भी पुलिस के द्वारा नहीं करवाया जाता है एवं उनकी शिक्षा-दीक्षा भी नहीं देखी जाती है, जिस कारण उनकी भर्ती करने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी किया जाना भी नितांत आवश्यक है एवं समय-समय पर टोलकर्मियों का स्थानांतरण दूसरे टोल प्लाजा पर किया जाना भी नितांत आवश्यक है।
 निवेदन करते हुए आगे कहा है कि उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए टोल प्लाजा हैदरगढ़ बाराबंकी का लाइसेंस निरस्त करते हुए दोषी टोलकर्मियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही रासुका के अंतर्गत करने एवं वर्तमान में तैनात सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने तथा टोल एजेंसी पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाने की कृपा करे।
महोदय भविष्य में ऐसी घटना ना उत्पन्न हो इसके संबंध में टोल कर्मियों की नियुक्ति से पूर्व एवं वर्तमान में जितने भी टोलकर्मी कार्य कर रहे हैं उनकी शिक्षा-दीक्षा का संज्ञान लेते हुए उनको जनता से कैसे व्यवहार करना है उसके संबंध में टोल कर्मियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण देने एवं जितने भी टोलकर्मी कार्य कर रहे हैं उनका सत्यापन पुलिस के द्वारा करवाने के संबंध में संबंधित को आदेश देने की कृपा करें।इसके साथ ही कहाँ है की प्रत्येक टोल प्लाजा पर टोल एजेंसी, कार्यरत टोल कर्मियों का नाम पता एवं मोबाइल नंबर वहां पर डिसप्ले किया किए जाने एवं सक्षम अधिकारी का नाम पदनाम एवं मोबाइल नंबर वर्णित किया जाने का आदेश संबंधित को देने की कृपा करे। इसके अलावे प्रत्येक टोल प्लाजा पर एक पुलिस चौकी की स्थापना करवाने की कृपा करे जिससे जन सामान्य अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments