श्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मैच का आयोजन मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने चंद्रकिशोर पासवान पत्रकार को किया सम्मानित

श्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मैच का आयोजन मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने चंद्रकिशोर पासवान पत्रकार को किया सम्मानित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं : मंत्री सुरेंद्र मेहता

बखरी-बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क,बिहार 12 जनवरी, 2026) । श्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम फाइनल मुकाबले का मैच आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ खेला गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री सुरेन्द्र मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 फाइनल मैच के आयोजन के दौरान मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने चंद्रकिशोर पासवान पत्रकार को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खेल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राटन व्यवसायी भोला कुमार, भाकपा नेता जितेन्द्र जीतू, दीपक आजाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। फाइनल मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मैदान में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन हुआ।
समस्तीपुर प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments