मध्य विद्यालय घाघड़ा को मिला स्नातक ग्रेड हिन्दी शिक्षक प्राधनाध्यापक के समक्ष किया योगदान

मध्य विद्यालय घाघड़ा को मिला स्नातक ग्रेड हिन्दी शिक्षक प्राधनाध्यापक के समक्ष किया योगदान

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
स्नातक ग्रेड हिन्दी शिक्षक के रूप में कौशल किशोर क्रान्ति ने प्रधानाध्यापक के समक्ष दिया योगदान 

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, बिहार  17 जनवरी, 2026)। बेगूसराय जिला के बखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय घाघड़ा में शुक्रवार को स्नातक ग्रेड हिन्दी शिक्षक के रूप में कौशल किशोर क्रान्ति ने योगदान दिया। उन्होंने पूर्वाह्न में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरजीत कुमार के समक्ष अपना योगदान पत्र सौंपा।
योगदान के बाद शिक्षक कौशल किशोर क्रान्ति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार से जोड़ना है, ताकि वे आगे चलकर कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बन सकें।
बताया जाता है कि कौशल किशोर क्रान्ति एक अनुभवी शिक्षक होने के साथ-साथ बखरी स्थित शैक्षणिक धरोहर श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में अध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे पूर्व में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मब्बी में पदस्थापित थे, जहां से उनका स्थानांतरण मध्य विद्यालय घाघड़ा हुआ है।
घाघड़ा पंचायत का यह विद्यालय क्षेत्र का सबसे पुराना व ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान है, जहां कक्षा एक से आठ तक मध्य विद्यालय तथा नवम से इंटर तक की पढ़ाई होती है। हाल ही में कक्षा 6-8 की एकमात्र शिक्षिका के स्थानांतरण के बाद विद्यालय में शिक्षक की कमी हो गई थी। 
ऐसे में कौशल किशोर क्रान्ति के योगदान से शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके योगदान पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ पंचायत के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments