रेलवे का शहीद सिपाही को ससम्मान तिरंगे ओढ़ाकर दो मिनट जा मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की लोगो ने की प्रार्थना

रेलवे का शहीद सिपाही को ससम्मान तिरंगे ओढ़ाकर दो मिनट जा मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की लोगो ने की प्रार्थना 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
मृतक की आत्मा को शांति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 जनवरी, 2026)। रेल परिवार का एक साथी रामानन्द पासवान पासवान तिलरथ में की-मैन के पद पर कार्यरत थे,जो अपना कर्तव्य पूरा करते हुए कर्तव्य पथ पर शहीद हो गए।ECREU टीम,भाई रामानन्द जी को घटना स्थल से लेकर सिंघौल थाना और सदर अस्पताल बेगुसराय से पोस्टमार्टम करवाकर बेगुसराय स्टेशन पर रेलवे का शहीद सिपाही भाई रामानन्द जी को ससम्मान तिरंगे ओढ़ाकर मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
इस दुःख कि घड़ी में प्रत्येक कड़ी में आधिकारिक भूमिका एवं मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए ADEN/EAST विकास दत्ता, COS पवन कुमार,SSE नन्द किशोर सिंह,रेल पथ प्रभारी ओम प्रकाश सिंह,सेक्शन इंजीनियर प्रेम प्रकाश, ECREU केंद्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पासवान,बरौनी पूर्व शाखा अध्यक्ष जितेंद्र आजाद
 ,गढ़हरा सचिव कृष्ण कान्त,रंजन कुमार,अमीत कुमार, मुरारी कुमार,दिनेश ठाकुर, विकास चंद्र सिन्हा,कन्हैया कुमार एवं अन्य रेलकर्मी के द्वारा रामानन्द पासवान अमर रहे,अमर रहे के नारे के साथ अंतिम विदाई दी गई।
 उपरोक्त जानकारी कृष्ण कान्त शाखा सचिव ECREU गढ़हरा द्वारा दिया गया। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments