गणतंत्र दिवस पर न्यूज़ कवरेज के लिए आमंत्रित पत्रकार को एएसआई ने हाजत में बंद करने की दी धमकी बदतमीजी करने का पत्रकार ने लगाया आरोप

गणतंत्र दिवस पर न्यूज़ कवरेज के लिए आमंत्रित पत्रकार को एएसआई ने हाजत में बंद करने की दी धमकी बदतमीजी करने का पत्रकार ने लगाया आरोप

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

पत्रकार ने एएसआई पर अपमानित करने का लगाया आरोप थानाध्यक्ष को किया लिखित आवेदन की शिकायत 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 28 जनवरी, 2026)। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रोसड़ा थाने के एक एएसआई सुभाष चन्द्र मंडल के द्वारा एक स्थानीय पत्रकार पलटन साहनी के साथ अभद्र व्यवहार और जेल में बंद कर देने धमकी देने का आरोप सामने आया है। 
जबकि स्थानीय थानाध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम की न्यूज कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। एएसआई के व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की घटना को लेकर पीड़ित पत्रकार पलटन सहनी ने इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पलटन सहनी का कहना है कि 26 जनवरी को रोसड़ा थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें झंडोत्तोलन कार्यक्रम की न्यूज कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान और झंडोत्तोलन के बाद वह समाचार कवरेज के लिए फोटो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे।
इसी बीच थाना में पदस्थापित एएसआई सुभाष चन्द्र मंडल ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि एएसआई ने पत्रकार से कहा कि अब तक ली गई सभी फोटो और वीडियो तुरंत डिलीट कर दिए जाएं, अन्यथा उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
पत्रकार द्वारा यह कहने पर कि वह थानाध्यक्ष के आमंत्रण पर आधिकारिक कवरेज कर रहे हैं, तब भी एएसआई द्वारा कथित रूप से धमकी दी गई और हाजत में बंद करने की बात कही गई। पत्रकार का कहना है कि इस घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से भयभीत हैं और उनके मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। 
उन्होंने पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं आम लोगो का कहना है की ज़ब पत्रकार आम लोगो की समस्याओं को नजरअंदाज कर प्रशासन के आगे-पीछे करते रहेंगे और उनकी चापलूसी करेंगे तो यही सब दिन देखना पड़ेगा। हमें याद है की ज़ब हमारे साथ एक घटना घटी थी  उस समय समस्तीपुर में थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य थे और एस पी योगेंद्र कुमार सिंह जिन्होंने टिप्पणी करते हुऐ कहा था की आप एक पत्रकार है आपसे तो मैं भी डरता हूं फिर भी आप एक थानेदार से डरते हैं. मैं आपके साथ हूं तो जो काम आमजन को दौडते रहने के बाबजूद समय लग जाता है वो ही काम मेरा दो घंटे के अंदर हो गया था और वही थानाध्यक्ष वरीय पत्रकारों से पैरवी करवाने हमें लगे थे।
कलम में वो शक्ति है जो किसी बंदूक की गोली में नहीं होती है. अगर प्रशासनिक चम्मचागिरी छोड जनमानस की समस्याओ और प्रशासनिक कुरीतियों को उजागर करना सभी एक साथ मिलकर करना शुरु कर दे तो जो प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी तरजीह नहीं देते है वो आपको मिठाईयां लेकर ढूंढते फिरेंगे और वहीं डरना शुरु कर आपको इज्जत देने का कार्य करने लगेंगे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments