निरंकारी भक्ति पर्व समागम संपन्न संतो- महापुरुषों, गुरुओं की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसार कर मानवीयता को एकत्व के साथ जोड़ना ही भक्ति पर्व - यमुना प्रसाद जी


निरंकारी भक्ति पर्व समागम संपन्न 
संतो- महापुरुषों, गुरुओं की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसार कर मानवीयता को एकत्व के साथ जोड़ना  ही भक्ति पर्व-यमुना प्रसाद जी

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
एकत्व यानि परमार्थ से जोड़ने वाले होते हैं जो विश्व बंधुत्व का आधार है। यदि यह भाव हर मानव में एक दूसरे के प्रति बन जाए तो कोई भी पहले मैं की भावना से जीवन नहीं जिएगा।

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क, बिहार 11 जनवरी 2026 )। निरंकारी भक्ति पर्व समागम में प्रभु प्रेमी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आदरणीय  महात्मा यमुना प्रसाद जी ने समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सहित संतो महापुरुषों के शिक्षाओं को जीवन में आत्मसार कर मानवीयता को एकत्व के साथ जोड़ने की भावना को भक्ति पर्व कहा। 
आपने कहा आज के समाज को समस्त चीजों की प्राप्ति की भूख है लेकिन भगवान की भक्ति की प्राप्ति की भूख नहीं है।मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में ही खत्म कर देता है वह स्वार्थी व मतलब परस्ती की ओर अग्रसर रहता है।
केवल ब्रह्मज्ञानी महात्मा ही प्रीत,नम्रता,  मिलवर्तन सहोपकारिता, परोपकार व एकत्व से युक्त संसार की कामना करते हैं उनके विचार व कार्य सदा ही मानवता को एकत्व यानि परमार्थ से जोड़ने वाले होते हैं जो विश्व बंधुत्व का आधार है। यदि यह भाव हर मानव में एक दूसरे के प्रति बन जाए तो कोई भी पहले मैं की भावना से जीवन नहीं जिएगा।सभी में पहले आप वाले  गुण आएंगे यानि सम दृष्टि वाले भाव जागृत होगी जो वर्तमान परिवेश में मानवता के लिए आत्ममंथन की आवश्यकता है।
उक्त सत्संग कार्यक्रम संत निरंकारी सत्संग भवन जुट मिल रोड,समस्तीपुर में आदरणीय मुखी महात्मा राजेश कुमार जी  की देख रख में संपन्न हुआ।
सत्संग कार्यक्रम में राजकिशोर जी,विनोद कुमार महाराज, संचालक महात्मा राम प्रकाश जी, शिक्षक महात्मा नंदेश्वर जी, चंदेश्वर जी,राजू जी, बच्चा शर्मा जी,मोतीलाल जी, मिथिलेश जी,बहन किरण जी  सहित समस्त सेवा दल के जवान एवं सैकड़ों की संख्या में साधसंगत उपस्थित थे। अवसर पर प्रकाशन एवं विशाल लंगर का भी आयोजन हुआ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय सेसंत निरंकारी सत्संग भवन प्रेस संवाददाता विनोद कुमार महाराज 
संत निरंकारी मंडल शाखा समस्तीपुर द्वारा संप्रेषित कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व ष्रसारित।

Comments