संत रविदास की जयंती समारोह सह बैठक का रविदास चेतना मंच द्वारा की गई आयोजन
संत रविदास की जयंती समारोह सह बैठक का रविदास चेतना मंच द्वारा की गई आयोजन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
बैठक में आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले संत रविदास की 649 वीं जयंती समारोह में समस्तीपुर से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 18 जनवरी, 2026)। समस्तीपुर जिलान्तर्गत सरायरंजन प्रखंड के बथुआ में रविदास चेतना मंच द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया l
संत रविदास के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l बैठक में आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले संत रविदास की 649 वीं जयंती समारोह में शामिल होने की अपील की गई एवं समस्तीपुर जिला से अधिक से अधिक भागीदारी पर चर्चा की गई l
मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत पाग़ , चादर, माला तथा बुके से किया गया l जयंती समारोह सह बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। बैठक के अंत में पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने 22 फरवरी को पटना आने निमंत्रण का लोगो को दिया l बैठक में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने नारा दिया कि "आधी रोटी खाएंगे, बेटा बेटी को पढ़ाएंगे, आधी रोटी खाएंगे, नशा मुक्त समाज बनायेगे, आधी रोटी खाएंगे, अंध विश्वास को मिटायेगे l" बैठक को संबोधित करते हुए रविदास चेतना मंच के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार राम ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को पटना के मिलर हाइ स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती समारोह में समस्तीपुर जिला के सभी 20 प्रखंडों से 100 छोटी-बड़ी गाड़ियों से लगभग 2500 से अधिक लोग शामिल होंगे लिए
इसके लिए कार्यक्रम तैयारी कमिटी का गठन कर लिया गया है l जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है l बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे l सारी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है लिए

Comments