जदयू सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर पदाधिकारियों ने की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
जदयू सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर पदाधिकारियों ने की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर की गई चर्चा
बखरी,बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, बिहार 12 जनवरी, 2026। जनता दल यूनाइटेड के सदस्यता अभियान को लेकर बखरी प्रखंड में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक बैजू पटेल के आवास पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीके राय ने की। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।
प्रखंड अध्यक्ष बीके राय ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
बैठक में नगर परिषद वार्ड पार्षद मोहम्मद जब्बार, खुर्शीद आलम, राजो राय, बाल्मीकि राय सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने अपने - अपने सुझाव रखे और अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

Comments