करेह नदी के दोनों तटबंध ( पूर्वी एवं पश्चिमी ) जर्जर हालत में जीर्णोद्धार की जोह रहा बांट मुख्यमंत्री से जीर्णोद्धार की मांग
करेह नदी के दोनों तटबंध ( पूर्वी एवं पश्चिमी ) जर्जर हालत में जीर्णोद्धार की जोह रहा बांट मुख्यमंत्री से जीर्णोद्धार की मांग
जनक्रांति कार्यालय से पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट
जनहित की समस्या को देखते हुए दोनों तटबंध को ऊंचीकरण एवं कालीकरण करवाने की स्थानीय विधायक ने सरकार से की मांग
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज डेस्क, बिहार)। समस्तीपुर _जिला के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने बिहार सरकार के मुखिया को पत्र हस्गत कराते हुऐ आग्रह किया है कि समस्तीपुर जिला अंतगर्त करेह नदी के दोनों तटबंध ( पूर्वी एवं पश्चिमी ) जर्जर हालत में है। जिसके कारण इलाके के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
जनहित में उक्त योजना निम्न प्रकार है :- (1) दर्जिया फुहिया पुल से लड़झाघाट, राजघाट, काल्हुहा घाट होते हुए सिरानिर्याँ तक बांध पर 7 मीटर चौड़ीकरण कालीचरण सड़क निर्माण कार्य।
(2) खगड़िया जिला के फूलतोड़ा घाट पूल से ठठेरवा, सखबा , राजघाट , कलुहाघाट होते हुए हायाघाट तक 7 मीटर चौड़ी कालीचरण सड़क निर्माण कार्य की मांग किया।
उन्होंने आगे कहाँ है की जनहित की समस्या को देखते हुए दोनों तटबंध को ऊंचीकरण एवं कालीकरण करवाने की जल्द से जल्द विशेष कृपा करे, जिससे कई जिलों के आम आयाम को काफी सहूलियत हो सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रकाशन कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन #जनहित में मांग #समस्तीपुर जनक्रांति न्यूज #हसनपुर विधायक राजकुमार राय #बिहार सरकार, पटना

Comments