डॉ.देवी राम के माता–पिता की पुण्य स्मृति में स्थापित ‘सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल ट्रस्ट’ के सहयोग से गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण
डॉ.देवी राम के माता–पिता की पुण्य स्मृति में स्थापित ‘सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल ट्रस्ट’ के सहयोग से गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
पूर्णिया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क, बिहार 10 जनवरी, 2026).। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र व सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल ट्रस्ट की संयुक्त पहल पर जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। बताते है की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में,पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सौजन्य से तथा डॉ. देवी राम के माता–पिता की पुण्य स्मृति में स्थापित ‘सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल ट्रस्ट’ के सहयोग से कल पूर्णिया में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ठंड के मौसम में राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उनके साथ ए.डी.जे. सुनील सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इसके अतिरिक्त पुलिस परिवार परामर्श केंद्र से जुड़े सदस्य, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर अधिवक्ता किशोरी बाबिता चौधरी, अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक कुमार, अधिवक्ता रजनी कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सभी उपस्थित अतिथियों ने इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी ने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं मानवीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था का उद्देश्य केवल न्याय प्रदान करना नहीं है, बल्कि समाज में करुणा, समानता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करना है।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र तथा सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
वहीं ए.डी.जे. सुनील सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम गरीबों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से आगे आकर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला। लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य डॉ. देवी राम के माता–पिता की स्मृति में निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

Comments