बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को सौंपी बखरी विधानसभा की महत्वपूर्ण सड़कों की सूची, जल्द बदलेगी बखरी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीरें
गन्ना मंत्री ने पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को सौंपी बखरी विधानसभा की महत्वपूर्ण सड़कों की सूची, जल्द बदलेगी बखरी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीरें
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को सौंपी बखरी विधानसभा की महत्वपूर्ण सड़कों की सूची, जल्द बदलेगी बखरी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीरें
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 जनवरी, 2026)। बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने पथ निर्माण विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर बखरी विधान सभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़कों एवं एक पुल के निर्माण से संबंधित विस्तृत सूची सौंपी।
इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री ने पथ निर्माण मंत्री को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं।
मुलाकात के दौरान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने बखरी विधान सभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित एवं अत्यंत आवश्यक सड़क और पुल परियोजनाओं की जानकारी देते हुए इनके शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। सूची प्राप्त होते ही पथ निर्माण विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल जी ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया और अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को बखरी विधान सभा से संबंधित सभी विभागीय मामलों के शीघ्रातिशीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
पथ निर्माण मंत्री की इस सकारात्मक पहल पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने बखरी विधान सभा की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और बखरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
पत्र में जिन सड़कों एवं पुल का उल्लेख किया गया है, उनका विवरण निम्नलिखित है —
(सूची संलग्न)
1. ग्राम पंचायत राज चकहमीद से विजयलख घाट पर बागमती नदी पर पुल निर्माण कार्य।
2. ग्राम पंचायत राज सोनमा के प्राणपुर ग्राम में अनिल महतो के घर के निकट बागमती नदी में पुल निर्माण ताकि समस्तीपुर व दरभंगा से जुड़ाव हो सके।
3. मंझौल से बखरी होते हुए खगड़िया जानेवाले सड़क का चौड़ीकरण/फॉर लेन निर्माण, ताकि भारी वाहनों सहित सभी गाड़ियां आ जा सके।
4. आशा पोखर स्थित पथ निर्माण विभाग के पुल का सुदृढ़ीकरण।
5. बखरी राम जानकी ठाकुरबाड़ी से नावकोठी जानेवाले सर्विस रोड का पक्कीकरण एवं चौड़ीकरण ताकि अतिरिक्त सड़क का निर्माण किया जा सके।
6. लखनमिनिया से डंडारी होते हुए परिहारा आनेवाले RWD की सड़क को RCD द्वारा टेकओवर कर सड़क का चौड़ीकरण ताकि भारी वाहन इस रूट पर भी अच्छे से आ सके।
7. गढ़पुरा मुख्य बाजार की सड़क का चौड़ीकरण।
8. गढ़पुरा रक्सी चौक से कोरियाम्मा होते हुए भनसी मोड. तक बायपास हेतु सड़क चिन्हित कर RDC द्वारा सड़क निर्माण।
9. डंडारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महिपाटोल के हरदिया ग्राम के बुढ़ी गंडक नदी में पुल निर्माण कार्य।
10. डंडारी प्रखंड अंतर्गत सोहागीपुल (मोहनपुर) से तेतरी, विशनपुर, हरदिया होते हुए तेरासी तक वाटरवेज बांध पर सड़क निर्माण कार्य।
11. डंडारी प्रखंड अंतर्गत पंचरूखी कटहरी के बीच जिवैया नदी में पुल निर्माण कार्य।
12. डंडारी प्रखंड अंतर्गत हरदिया बुढ़ी गंडक नदी से लखन यादव (मोईन नदी) डेरा होते हुए कामेचक तक सड़क निर्माण कार्य।
13. डंडारी प्रखंड अंतर्गत, श्री नाथपुर से विशनपुर बांध तक तथा बांक चौहुमानी से बांक, कल्याणपुर, मोहब्बा तथा हरदिया बांध तक सड़क चौड़ीकरण कार्य।
14. डफरपुर पंचायत अंतर्गत छतौना पुल से टेकनपुरा सीमान तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण कार्य।
15. डफरपुर पंचायत अंतर्गत छतौना पुल से इस्फा पुल तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण कार्य।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments