"जब इंसान की साँसें ही हथियार बन जाएँ — ज़िंदा रहना भी व्यवस्था के लिए खतरा है!"

"जब इंसान की साँसें ही हथियार बन जाएँ — ज़िंदा रहना भी व्यवस्था के लिए खतरा है!"

जनक्रांति न्यूज़ डेस्क एडवोकेट मोहम्मद बैरम रकी की रिपोर्ट
सच्चाई बोलना सत्ता और व्यवस्था के लिए ख़तरा बन जाए — तो क्या यह लोकतंत्र की जीत है या उसकी बर्बादी.?

न्यूज़ डेस्क, भारत (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन 5 जनवरी, 2026)। हथियारों का शौक तो वही रखते हैं जिनकी जान पर खतरा मंडराता है। लेकिन सोचिए, जब किसी इंसान की ज़िंदगी ही हथियार बन जाए, जब उसका जागरूक होना, उसका सवाल पूछना, उसका सच्चाई बोलना सत्ता और व्यवस्था के लिए ख़तरा बन जाए — तो क्या यह लोकतंत्र की जीत है या उसकी बर्बादी.?
मैंने कभी बंदूक नहीं खरीदी, मैंने कभी बुलेटप्रूफ़ जैकेट नहीं पहनी। मेरी सुरक्षा के लिए मेरे पास न गार्ड है, न सुरक्षाबल। लेकिन फिर भी पूरी व्यवस्था मुझसे डरती है। क्यों..?
क्योंकि मैं सवाल करता हूँ।
क्योंकि मैं सच्चाई बोलता हूँ।
क्योंकि मैं झूठ को नंगा करता हूँ।
आज इस मुल्क में तलवार और बंदूक से ज़्यादा ख़तरनाक है — कलम और जुबान।
बंदूक से निकली गोली सिर्फ़ एक इंसान को मारती है, लेकिन सच्चाई से निकला सवाल पूरी सत्ता को हिला देता है।
सत्ता चाहती है कि जनता खामोश रहे, सवाल न पूछे, वोट डाले और फिर पाँच साल तक गुलामी करे। लेकिन जब कोई गरीब का बेटा उठकर कहता है —
👉 "मेरा हक कहाँ है?"
👉 "मेरी ज़मीन क्यों छीनी?"
👉 "मेरे बच्चों को शिक्षा और रोज़गार क्यों नहीं मिला?"
👉 "मेरे गाँव में सड़क और अस्पताल क्यों नहीं.?"
तो यह सवाल सत्ता के लिए बम से भी बड़ा धमाका बन जाता है।
मुझे मालूम है — मेरी आवाज़ से डरकर वो मुझे चुप कराने की साज़िश करेंगे। लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि मेरी जान भले ही ले लें, मेरा विचार जिंदा रहेगा।
और यही उनका सबसे बड़ा डर है।
आज पूरे हिंदुस्तान को यह समझना होगा कि असली हथियार AK-47 या रॉकेट लांचर नहीं है, असली हथियार है।
👉 जनता की आवाज़
👉 जनता की एकता
👉 जनता का सवाल
और जिस दिन यह जनता जाग जाएगी, उस दिन न कोई नेता टिकेगा, न कोई भ्रष्टाचारी।
यह लड़ाई अब बंदूक और बारूद की नहीं है, यह लड़ाई अब सच बनाम झूठ की है।
और सच हमेशा गोलियों से ज़्यादा ताकतवर रहा है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments