मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंत्री संजय पासवान ने किया चूड़ा-दही भोज का आयोजन

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंत्री संजय पासवान ने किया चूड़ा-दही भोज का आयोजन

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर घाघरा के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने मंत्री संजय पासवान को चादर एवं राधा–कृष्ण की तस्वीर भेंट कर किया सम्मानित 

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 17 जनवरी, 2026)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शनिवार को बखरी रामपुर स्थित विवाह भवन में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान द्वारा पारंपरिक चूड़ा-दही भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बखरी विधानसभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर घाघरा के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने मंत्री संजय पासवान को चादर एवं राधा–कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। 
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। आयोजन पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर शिक्षक मनोज प्रसाद, सुमित कुमार राय, नौशाद आलम, प्रभात कुमार, किशोर कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री संजय पासवान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments