कुम्हारसो पंचायत में नवसृजित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कौरा का किया गया पर्यवेक्षण

कुम्हारसो पंचायत में नवसृजित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कौरा का किया गया पर्यवेक्षण

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट

केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में 130 से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं : स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार
 
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, बिहार 12 जनवरी, 2026)। बेगूसराय जिलान्तर्गत  गढ़पुरा प्रखंड के कुम्हारसो पंचायत में नवसृजित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कौरा का सोमवार दोपहर 2:45 बजे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार द्वारा पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
पर्यवेक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू सिन्हा ने जानकारी दी कि केंद्र पर एक दिन पूर्व कुल 35 लाभार्थियों का ओपीडी किया गया। वहीं 20 लाभार्थियों को टेली कंसल्टेशन के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श कराकर निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 30 वर्ष से अधिक आयु के 10 लाभार्थियों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कर एनसीडी पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।
प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में 130 से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, ताकि आमजनों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र पर समय से पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।इस मौके पर आशा कार्यकर्ता रिंकू कुमारी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments