अग्निशमन विभाग के फायर इंस्पेक्टर ने आयुष हॉस्पिटल बखरी के निदेशक डॉ. एन. एम. रहमानी से शिष्टाचार मुलाकात कर अग्नि सुरक्षा को लेकर किया संवाद,


अग्निशमन विभाग के फायर इंस्पेक्टर ने आयुष हॉस्पिटल बखरी के निदेशक डॉ. एन. एम. रहमानी से शिष्टाचार मुलाकात कर अग्नि सुरक्षा को लेकर किया संवाद, 

जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
अग्निशमन विभाग आपात परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर जन-सुरक्षा का कार्य करता है, जो अत्यंत सराहनीय है : 

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 जनवरी, 2026)। आयुष हॉस्पिटल बखरी के निदेशक डॉ. एन. एम. रहमानी से बखरी अग्निशमन विभाग के फायर इंस्पेक्टर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्था तथा फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन को लेकर संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के अवसर पर डॉ. एन. एम. रहमानी ने फायर इंस्पेक्टर को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डायरी एवं कैलेंडर भेंट किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग आपात परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर जन-सुरक्षा का कार्य करता है, जो अत्यंत सराहनीय है। डॉ. रहमानी ने अस्पताल और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वहीं फायर इंस्पेक्टर ने आयुष हॉस्पिटल प्रबंधन की इस सद्भावनापूर्ण पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और इस तरह के सकारात्मक संवाद से आपदा प्रबंधन तथा जनहित के कार्यों में और मजबूती आती है।
मुलाकात के दौरान अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन, आपातकालीन तैयारियों और सहयोगात्मक कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया गया, जिससे भविष्य में बेहतर तालमेल के साथ जन-सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments