तैलिक वैश्य संघ की द्विवार्षिक आमसभा सम्पन्न, नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

तैलिक वैश्य संघ की द्विवार्षिक आमसभा सम्पन्न, नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
आजादी के बाद भारत को आर्थिक स्वावलंबन दिलाने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज यह समाज देश की व्यावसायिक रीढ़ बना हुआ है: तैलिका वैश्य संच

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, बिहार 12 जनवरी 2026}।। तैलिक वैश्य संघ की द्विवार्षिक आमसभा सह सत्र 2026 – 2028 के लिए नयी कार्यकारिणी का चुनाव तैलिक वैश्य भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अजय साह ने की। आमसभा को संबोधित करते हुए संरक्षक समिति के संयोजक एवं पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि तेली साहू समाज का इतिहास त्याग और बलिदान से भरा रहा है।
 उन्होंने दानवीर भामाशाह के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी समस्त संपदा राष्ट्र को समर्पित कर उन्होंने देशभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत को आर्थिक स्वावलंबन दिलाने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज यह समाज देश की व्यावसायिक रीढ़ बना हुआ है।
आमसभा के दौरान महामंत्री हीरा कुमार साह ने बीते दो वर्षों के कार्यकाल का प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ बाबू साहेब ने आय–व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा। ऑडिटर रितेश कुमार साहू ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट पटल पर रखी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज नवीन, डॉ. आलोक आर्यन, कन्हैयालाल साह, उपाध्यक्ष ओम लाल, प्रवीण कुमार साह, कृष्णकांधा, चंदन कुमार साह, गणेश साह सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा में सक्रिय भागीदारी की।
दो सत्रों में सम्पन्न साधारण सभा के निर्वाचन सत्र की अध्यक्षता निर्वाचन पदाधिकारी गोविन्द साहू ने की। सर्वसम्मति से त्रिपुरारी साह को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ बाबू साहेब पुनः इसी पद पर निर्वाचित घोषित हुए, जबकि रितेश कुमार साहू को दोबारा अंकेक्षक चुना गया। महामंत्री पद के लिए हुए गुप्त मतदान में निवर्तमान महामंत्री हीरा कुमार साह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार साह को छह मतों से पराजित किया। मतदान में हीरा कुमार साह को 67 तथा अरविंद कुमार साह को 61 मत प्राप्त हुए।पांच सदस्यीय संरक्षण समिति में पूर्व पार्षद सिधेश आर्य, निवर्तमान अध्यक्ष अजय साह, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ साह, राजेन्द्र कुमार राजा एवं प्रेम कुमार पप्पू का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यसमिति में सुनील कुमार साह पप्पू, रामबाबू साह, राजा कुमार, पिंटू कुमार साह, मणिश कुमार एवं विक्रम कुमार मतदान द्वारा निर्वाचित घोषित हुए।
संघ के संविधान के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपने विवेक से उपाध्यक्ष, संगठन को सुचारू रूप से चलाने हेतु दो मंत्री सहित छह अतिरिक्त कार्यसमिति सदस्यों के मनोनयन का अधिकार रहेगा। कार्यक्रम में जवाहर साह, विकास कुमार साह, रविन, छोटू गुप्ता, बजरंगी, रामराज, पवन कुमार साह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments