पूर्णिया विधायक विजय खेमता के द्वारा कला भवन के प्रांगण में दही चुरा भोज का किया गया आयोजन दिया शुभकामना
पूर्णिया विधायक विजय खेमता के द्वारा कला भवन के प्रांगण में दही चुरा भोज का किया गया आयोजन
जनक्रांति कार्यालय से के्ंद्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
मकर संक्रांति का पर्व का काफी महत्व है इस पर्व के अवसर पर आप सबों की जिंदगी में खुशियांली आए यही हमारी शुभकामनाएं हैं: विधायक विजय खेमका
पूर्णिया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 जनवरी, 2026)। साल का पहला त्यौहार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्णिया विधायक द्वारा चुरा-दही का भोज किया आयोजित। बताते है की मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज पूर्णिया विधायक विजय खेमता के द्वारा कला भवन के प्रांगण में दही चुरा भोज का आयोजन किया गया।
जिसमें पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों-अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।.इस अवसर पर विधायक ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा की मकर संक्रांति का पर्व का काफी महत्व है इस पर्व के अवसर पर आप सबों की जिंदगी में खुशियांली आए यही हमारी शुभकामनाएं हैं। वहीं विधायक से मिलकर डॉक्टर संजीव कुमार, दिलीप कुमार दीपक, विश्व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार
शाह, बिट्टू,गुड्डू कुमार शाह, गुप्तेश कुमार, सुजीत कुमार सिंहां, किशोर केसरी, राजेश जैन आदि कार्यकर्ताओं ने विधायक को इस बात के लिए बधाई दी की मकर संक्रांति जैसे पर्व के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद किया और उनसे मिलकर अपना गहरा प्यार और अपनापन उन्हें प्रदान किया है तहेदिल से धन्यवाद दिया।

Comments