गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया

गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया

जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चखमिद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह,
उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय चखमिद में प्रधानाध्यापक डॉ. एम. एन. के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 जनवरी, 2026 )। बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में गणतंत्र दिवस  समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बखरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय चखमिद के विद्यालय परिसर में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय चखमिद में प्रधानाध्यापक डॉ. एम. एन. के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें उपस्थित सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
साथ ही पूर्व  मुखिया अब्दुल अलीम साहब, मास्टर निसार साहब, प्रोफेसर शहाबुद्दीन साहब, सुरेंद्र सूर्या जी, मुजीबुर रहमान, अरशद सरदार, मोहम्मद ओवैस, शब्बीर साहब, सवाब साहब, इमाम साहब सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं—कमर जावेद, दीपांशु कुमार, विकास कुमार, शबनम परवीन, सलमा आगा, शमा परवीन, तरन्नुम नाज़, खुशबू कुमारी एवं सज्जाद इलाही—की गरिमामयी उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी छात्राओं तथा लगभग हजारों बच्चों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments