जेपी सेनानी सह पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी बेगूसराय से शिष्टाचार मुलाक़ात कर रखी अपनी बात

जेपी सेनानी सह पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी बेगूसराय से  शिष्टाचार मुलाक़ात कर रखी अपनी बात

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
जिलाधिकारी को दिया गया केन्द्रीय ब्यूरो का विजिटिंग कार्ड 

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 30 जनवरी, 2026 )।  सेनानी सह पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी बेगूसराय से  शिष्टाचार मुलाक़ात कर रखी अपनी बात। केन्द्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा ने प्रेस को बताया की आज 30 जनवरी को दोपहर में बेगूसराय जिलाधिकारी से मुलाक़ात किया। उन्हें बताया की हम जे पी सेनानीयों को आपके द्वारा २६ जनवरी २०२६ गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया गया था लेकिन बैठने की व्यवस्था विशिष्ट अतिथि शिविर में था।
परन्तु हमारे पहुँचने के पूर्व ही सारी कुर्सियां भरी हुई पायी गयी थी। इससे जिले के तमाम जे पी सेनानी आहत हैँ।
 इस पर जिलाधिकारी ने कहा की क्या आपलोग लेट से पहुँचे थे। मैंने बताया मैं आठ बजे पहुँच गया था औऱ पता करने पर बताया गया की आपलोगों का स्थान बिशिष्ट अतिथि शिविर में है। ज़ब मैं वहाँ पहुँचा तो पाया कि पहले से ही कुर्सियां भरी हुई है हमारे अध्यक्ष महोदय के पहुँचने पर मेरे द्वारा कुछ कुर्सीयों को खाली करवाकर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठने कि व्यवस्था की गयी।
 मैं अपना आई डी जे पी सेनानी वाला गले में लटकाया हुआ था औऱ विजिटिंग कार्ड उन्हें समर्पित किया।
  विजिटिंग कार्ड को देखकर पूछने लगे कि आप जे पी सेनानी हैँ या नहीं, शायद उन्हें गले में लटका हुए जे पी सेनानी का आई कार्ड नजर आ रहा था या नहीं पता नहीं। दो बार उन्होंने इसी बात को दुहराया औऱ मैंने बताया मैं जे पी सेनानी हूँ केंद्रीय ब्यूरो बाद में। ऐ बाते सुनकर उन्होंने आश्वासत किया कि अगली बार से आप लोगों के लिये अलग से शिविर की व्यवस्था की जायेगी। ये आश्वाशन देता हूँ। जबाव से आश्वासत होकर मैं वहाँ से वापस लौट गया। 
उपरोक्त जानकारी प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो , जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा प्रेस को सम्प्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
      

Comments