भाजयुमो ने नेकी की दीवार का किया शुभारंभ जरूरतमंद ले ले जा सकेंगे नेकी की दीवार से कपड़े

भाजयुमो ने नेकी की दीवार का किया शुभारंभ जरूरतमंद ले ले जा सकेंगे नेकी की दीवार से कपड़े

जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
नेकी का यह काम गरीबों व जरूरत मंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगा:अनुमंडलाधिकारी

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क, बिहार 10 जनवरी, 2026)। बेगूसराय जिलान्तर्गत बखरी अनुमंडक के सलौना में सर्दी के मौसम में जरूरत मंदों के मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नेकी की दीवार लगा कर एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। 
बखरी के सलौना रेलवे स्टेशन परिसर में लगी इस दीवार पर जरूरतमंदों के लिए कपड़े उपलब्ध कराए गए है। शनिवार को इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ, आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा, व्यापार संघ के सचिव गुड्डू खेतान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह परमार, कन्हैया साहू जी, द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगो से अपील की कि वह ऐसे कपड़े जिनका वह प्रयोग नहीं कर रहे हैं व नए कपड़े इस नेकी की दीवार में जरूरतमंदों व गरीबों के लिए दान कर सकते हैं। जिसका सीधा लाभ गरीब व जरूरतमंदों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नेकी का यह काम गरीबों व जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगा। उन्होंने इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करने से कोई कमी नहीं आती है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए।
आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा ने के कहा कि इस सर्द भरी मौसम में गरीब निसहाय लोगों के लिए नेकी की दीवार वरदान साबित होगी।जरूरतमंदों को मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह परमार ने बताया कि नेकी की दीवार बनाने का उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंच जाए और जिन लोगों के पास अतिरिक्त सामान है वह सही उपयोग में आ जाए जिससे जरूरतमंद की जरूरत पूरी हो जाए।मौके पर पंकज सिंह जी, मनीष Rss,अनुराग केसरी_ भाजयुमो महामंत्री,प्रियांशु रघुवंशी,विशाल कुमार , सुनील शर्मा जी,गौरव जी, अभाविप नगर मंत्री _सौरभ कुमार, दिलखुश कुमार,विकास मेहता,रितेश जी, आतिश कुमार, कन्हैया, अमन, आकाश,पप्पू मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व परसारित।

Comments