मुख्यमंत्री के इंटर्नल सिक्योरिटी के साथ स्थानीय पुलिस ने माले नेता के घर को घेरा किया पूछताछ

मुख्यमंत्री के इंटर्नल सिक्योरिटी के साथ स्थानीय पुलिस ने माले नेता के घर को घेरा किया पूछताछ 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
रात्रि में इस तरह से किसी का घर घेर कर, सोये व्यक्ति और मुहल्ले के लोगों को परेशान करना कहां तक उचित है। इससे लोगों में संशय भी फैला है।

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 29 जनवरी, 2026)। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के समृद्धि यात्रा में समस्तीपुर आगमन पर जुलूस निकालकर मांगपत्र सौंपने की सूचना पर पुलिस ने रात्रि के करीब 1.30 बजे समस्तीपुर शहर के विवेक -विहार मुहल्ला स्थित मेरे घर को घेरा, लंबी पूछताछ की,
 इस दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों से फोन से मशविरा करते रहे। इस दौरान मेरी पत्नी सह माले नेत्री बंदना सिंह, मेरी बेटी-बेटे भी मेरे साथ पुलिस पूछताछ में खड़े रहे। शायद CCTV पर नजर पड़ते या फिर उपरी अधिकारी से वार्तालाप के बाद पुलिस ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री के इंटरनल सेक्यूरिटी हैं, चलते हैं, सुबह बात करेंगे लेकिन इस तरह से रात्रि में घर घेर कर, सोये व्यक्ति और मुहल्ले के लोगों को परेशान करना कहां तक उचित है। इससे लोगों में संशय भी फैला है।
 मित्रों और कोई बात नहीं, आज जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को स्मार पत्र देने की सूचना के बरखिलाफ मुख्यमंत्री का इंटरनल सेक्यूरिटी 1.30 बजे रात्री मेरे घर को घेर कर पूछताछ फिर सुबह देखते हैं, कहकर चले गये और कोई बात नहीं। आज समस्तीपुर के चांदनी चौक से 10.30 बजे आइसा के बैनर तले जुलूस निकालकर मांग पत्र जरुर सौंपा जाएग।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments