नाला निर्माण करने में घोर अनियमितता बरतने का मोहल्ले वासियों ने लगाया ठीकेदार सहित वार्ड पार्षद पर आरोप
नाला निर्माण करने में घोर अनियमितता बरतने का मोहल्ले वासियों ने लगाया ठीकेदार सहित वार्ड पार्षद पर आरोप
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
गुदड़ी बाजार वार्ड नंबर 23 के शनि लेन में स्क्यूटिब इंजीनियर के मिलीभगत से वार्ड पार्षद के देखरेख में ठेकेदार के द्वारा नाला बनाने के नाम पर चिप्पी साटने का काम किया जा रहा है: मोहल्ला वासी
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 31 जनवरी, 2026)। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 23 के मोहल्ले वासियों ने गली में नाला निर्माण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
आरोप यह है की नाला निर्माण ऐसा किया जा रहा है की ईधर बना और उधर धंस ढह गया। मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि समस्तीपुर शहर के गुदड़ी बाजार वार्ड नंबर 23 के शनि लेन में स्क्यूटिब इंजीनियर के मिलीभगत से वार्ड पार्षद के देखरेख में
ठेकेदार के द्वारा नाला बनाने के नाम
पर चिप्पी साटने का काम किया जा रहा है। नाला निर्माण के समय घोर अनियमितता बरतते हुए 4 नंबर ईंट का प्रयोग और 14 एक का मसाला लगाया जा रहा है।
मोहल्ले वासियों ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र इस कार्य को रोकते हुए जांच कर नाला निर्माण कार्य को पुनः शुद्ध रूप से कराया जाय।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments