खाद की कालाबाजारी पर रोक एवं धान खरीद की मांग को लेकर आंदोलन होगा तेज होगा- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह

खाद की कालाबाजारी पर रोक एवं धान खरीद की मांग को लेकर आंदोलन होगा तेज होगा- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

किसानों ने बैठक कर 5 जनवरी को ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर वामदलों के धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का लिया निर्णय

राजद के प्रदेश महासचिव सह एआईवाईएफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा को किसानों का मौन श्रद्धांजलि

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन न्यूज डेस्क, बिहार 3 जनवरी, 2026)। समस्तीपुर जिले के 
ताजपुर बाजार में खाद की बिक्री मूल्य से ज्यादा हो रहा रहा है। किसानों ने बताया की 266.50 रूपये का यूरिया 4 सौ रूपए में, 1350 रूपये का डीएपी 19 सौ रूपये में कालाबाजारी में बेची जाती हैं। 
वहीं दूसरी ओर धान खरीद में भी टालमटोल एवं मनमानी किया जाता है , सरकारी नलकूप बंद पड़े हुए है सरकारी नलकूपों को चालू करने की मांग करते हुऐ आगे कहा है की पंचायत स्तर पर नलकूप की व्यवस्था करने, मनरेगा को खत्म करने की साज़िश पर रोक लगाने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर 5 जनवरी को ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर वामदलों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रखंड के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
   उक्त निर्णय शनिवार को मोतीपुर वार्ड 26 में अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर लिया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया। राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, बिन्दी प्रसाद सिंह, महावीर सिंह, कैलाश सिंह, मोतीलाल सिंह, परमेश्वर सिंह, मकसूदन सिंह आदि किसान मौजूद थे।
  बैठक के अंत में किसानों ने राजद के प्रदेश महासचिव सह एआईवाईएफ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन धारण कर मृतक को श्रद्धांजलि दिया साथ ही उनके निधन को समाजवादी आंदोलन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। 
समस्तीपुर कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments