आशा कार्यकर्ताओं को नई पहल कीट वितरित, टीकाकरण सत्र स्थलों के लिए दी गई IEC सामग्री

आशा कार्यकर्ताओं को नई पहल कीट वितरित, टीकाकरण सत्र स्थलों के लिए IEC सामग्री दी गई

जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
90  नवविवाहित जोड़े के बीच नई पहल किट का वितरण हेतु 45 आशा को नई पहल  दिया कीट  

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क, बिहार) l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा नई पहल किट का वितरण आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।
. जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारुक़ व बीसीएम सुमन कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 90  नवविवाहित जोड़े के बीच नई पहल किट का वितरण हेतु 45 आशा को नई पहल किट दिया गया। जिसको लेकर आशा कार्यकर्ता सभी के घर घर जाकर यह कीट पहुंचाने के साथ साथ परिवार नियोजन समेत अन्य जानकारियां दे रही है। 
साथ ही उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने लाभुक क्षेत्र में होने वाली शादियों पर नजर रख रही है। जहां विवाह होगा, वहां की आशा कार्यकर्ता नवविवाहित जोड़े के घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पहल कीट गिफ्ट के रुप में प्रदान करेंगी। इसके साथ ही वे दंपती को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारी दे रही है।
 बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को विवाह के शुरुआती दौर से ही परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे समय पर और समझदारी से अपने परिवार से जुड़े निर्णय ले सकें। स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल को बढ़ावा देना भी इस योजना का अहम हिस्सा है। इस पहल से नवविवाहित जोड़ों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जिम्मेदार परिवार नियोजन को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। नई पहल कीट में परिवार नियोजन से संबंधित कई आवश्यक सामग्री शामिल की गई है। इसमें प्रेग्नेंसी टेस्ट कीट, स्वच्छता और सौंदर्य से जुड़ी वस्तुएं तौलिया, कंघी, शीशा, बिंदी, नेल कटर, वाटर बोतल और रुमाल दिया जा रहा है। कीट में एक बधाई पत्र भी रखा गया है।  
   इसके अलावा परिवार नियोजन के फायदों से संबंधित पंपलेट, जानकारी कार्ड एवं स्थानीय आशा कार्यकर्ता व एएनएम के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। मौके पर बीएचएम मनीष कुमार, प्रखंड अनुश्रवण मूल्यांकन सहायक अमित कुमार, डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर मृत्युंजय कुमार उपस्थित रहे। साथ ही सभी आंगनबाड़ी सत्रों पर टीकाकरण की जानकारी के लिए आईईसी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments