"सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत "(SAWAB) के सदस्यों की एक दिवसीय आम सभा का किया गया आयोजन
"सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत "(SAWAB) के सदस्यों की एक दिवसीय आम सभा का किया गया आयोजन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
सामाजिक संगठनों का राष्ट्रीय स्तर पर कोई मजबूत संगठन नही है "SAWAB" विकल्प के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है : दीपक कुमार महथा राष्ट्रीय संयोजक
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 25 जनवरी, 2026)। समस्तीपुर नगर निकाय के दूधपुरा वार्ड नंबर 4 स्थित प्रगतिआदर्श सेवा केंद्र समस्तीपुर के सभागार में "सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत"(SAWAB) के सदस्यों की आम सभा एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सभा को संबोधित करते हुए सवाब के राष्ट्रीय संयोजक दीपक कुमार महथा ने कहा सामाजिक संगठनों का राष्ट्रीय स्तर पर कोई मजबूत संगठन नही है "SAWAB" विकल्प के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है।
समस्तीपुर में संयोजन समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक ब्लड फ़ोर्स टीम के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव एवं आधुनिक अर्पण सेवा संस्थान के सचिव निर्मला पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पूजा सिंह को सह- संयोजक बनाया गया। संयोजन समिति में इडेन वेलफेयर ट्रस्ट के ब्रज किशोर कुमार,ज्ञान लोक आश्रम के रानी शर्मा,ब्लड फ़ोर्स टीम से नितेश बरनवाल,रविंद्र खत्री, संजीव सेठ,नीरज सिंह आदि चयनित हुए। सवाब के सदस्यता अभियान को जोरदार ढंग से चलाने के लिए अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

Comments