अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसान हितैषी मुद्दों से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र सौंप प्रखंड प्रशासन से की पूरी करने की मांग
अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसान हितैषी मुद्दों से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र सौंप प्रखंड प्रशासन से की पूरी करने की मांग
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
किसान महासभा ने कृषि पदाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ को स्मार-पत्र सौंपकर मांग पूरा करने अन्यथा 9 फरवरी को किया जायेगा प्रखंड मुख्यालय का घेराव का दिया अल्टीमेटम
ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 3 फरवरी 2026 )। अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसान हितैषी मुद्दों से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण एवं अंचलाधिकारी आरती कुमारी को सौंपकर यथाशीघ्र मांग पूरा करने अन्यथा 9 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
मिली जानकारी मुताबिक मंगलवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुंशीलाल राय एवं भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं बीडीओ को सौंपकर यथाशीघ्र मांगों को पूरा करने अन्यथा 9 फरवरी को कार्यालय अवधि में प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
इस आशय की जानकारी देते हुए महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि राजस्व महाभियान में भूधारक से जमाबंदी सुधार हेतु ली गई आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करने, किसान रजिस्ट्री अभियान में एक से अधिक जमाबंदी डालने की व्यवस्था-वंशाबली को मान्यता देने एवं बटाईदारों के लिए भी व्यवस्था करने, प्रखंड क्षेत्र में यूरिया-डीएपी की कील्लत दूर करने, केसीसी लोन माफ करने, किसानों को नि: शुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी - कृषि यंत्र देने, सभी फसलों पर एमएसपी देने, चार श्रमकोड वापस लेने, मनरेगा को पुनर्बहाल करने, वृद्ध किसानों को 10 हजार रूपए प्रति माह पेंशन देने, आपदा में मृत दुधारू पशुओं का मुआवजा देने, प्रखंड को मसाला उत्पादक प्रखंड का दर्जा देने, बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने, गंडक नहर परियोजना में अधिग्रहित जमीन एवं मकान का अद्यतन सर्किल रेट से मुआवजा देने आदि से संबंधित मांगों का लिखित स्मार-पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंप कर मांग पूरा करने अन्यथा 9 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय का घेराव, धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
भाकपा माले जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने ताजपुर के अन्नदाता से प्रखंड घेराव में भाग लेकर घेराव को सफल बनाने की अपील की है।

Comments