आशा कर्मियों की बैठक नावकोठी में हुई,मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने 12 फरवरी के आम हड़ताल का किया समर्थन
आशा कर्मियों की बैठक नावकोठी में हुई,मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने 12 फरवरी के आम हड़ताल का किया समर्थन
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 8 फ़रवरी, 2026)। नवकोठी प्रखंड के आशा कर्मी संघ की बैठक रविवार को उत्सव हॉल में आयोजित की गयी।इसकी अध्यक्षता फेसिलिटेटर रूक्मिणी कुमारी ने की। संचालन पूर्व अवकाश प्राप्त शिक्षक इंद्रदेव महतो ने किया। मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने बैठक में अगामी विभिन्न ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आशा कर्मियों के 12 फरवरी के आम हड़ताल का समर्थन किया तथा सभी जायज मांगों को उचित बताया।
गौरतलब है कि श्रम कानून के विरोध में गुरूवार को आशा कर्मी आम हड़ताल में भाग लेंगे.इसको सफल बनाने के लिए संघ से जुड़े सभी आशा कर्मी विभिन्न जनप्रतिनिधियों से समर्थन की अपील किया था।
बैठक में आशा कर्मियों ने अपनी मांगें रखीं,जिसमें न्यूनतम वेतन 35 हजार रूपये,आशा कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने,6 माह के मानदेय सहित सभी बकाया राशि का भुगतान करना शामिल है।
बैठक में फैसिलिटेटर संगीता कुमारी, अंजू कुमारी, कंचन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आशा कर्मी सुशीला देवी, रौशन कुमारी,बुलंती देवी, आशा कुमारी, कामिनी कुमारी, मंजू कुमारी, धर्मशिला कुमारी, रूबेदा खातून,बेबी कुमारी, डेजी कुमारी आदि मौजूद थे।

Comments