किसान-मजदूर हितैषी अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं, 12 फरवरी को आम हड़ताल होगा ऐतिहासिक- सुरेंद्र

किसान-मजदूर हितैषी अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं, 12 फरवरी को आम हड़ताल होगा ऐतिहासिक- सुरेंद्र

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

मजदूर हितैषी 44 श्रमिकोड को कांट-छांट कर 4 श्रमकोड बनाना मजदूरों के साथ खिलवाड़-प्रभात रंजन गुप्ता
किसानों को तबाह करने वाला भारत-अमेरिका ट्रेड डील खारिज हो- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह

आम हड़ताल पर 12 फरवरी को 11 बजे गांधी चौक से निकलेगा हड़ताल जुलूस- शंकर सिंह

ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 11 फरवरी 2026)। 4 श्रम कोड, मनरेगा में बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने, सभी फसलों को एमएसपी लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रीय आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का अह्वान उपस्थित मजदूरों भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को जनता मैदान में "मजदूर सभा" को संबोधित करते हुए किया। 
सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मौके पर भाकपा माले के मो० एजाज, मो० क्यूम, मो० शाद आदि उपस्थित थे।
  दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मोतीपुर सब्जी मंडी में "किसान सभा" का आयोजन किया गया।
सभा को किसान महासभा के राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मोतीलाल सिंह, मो० शकील आदि ने संबोधित किया।
    सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय आम हड़ताल के दिन 12 फरवरी को 11 बजे से गांधी चौक से निकलने वाले हड़ताल जुलूस में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील उपस्थित किसान-मजदूर-व्यवसाईयों से की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments