इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स द्वारा नई दिल्ली में 14 फरवरी के कार्यक्रम में कई माननीयों सहित कुल 56 लोग होंगे सम्मानित
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स द्वारा नई दिल्ली में 14 फरवरी के कार्यक्रम में कई माननीयों सहित कुल 56 लोग होंगे सम्मानित
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी, महंत अशोक बाबा, श्री सौरभ जी महाराज, नितिन नवीन और डॉ अभिषेक वर्मा आदि मुख्य रूप से सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल हैं
नई दिल्ली,भारत ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय इंडिया न्यूज़ डेस्क 10फ़रवरी, 2026)। विदित हो कि 14 फरवरी 2026 को प्रस्तावित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स (आई. एफ. के. ओ.) इफको अपनी दूसरी लेकिन मह्त्वपूर्ण बैठक रघु नगर, डाबडी मोड़, जनकपुरी साउथ स्तिथ अभिन्नोवेशन टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के सभागार में आयोजित कर रही है।
जिसमें कायस्थों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा - परिचर्चा और चिंतन - मंथन होगी और इस अवसर पर विश्व भर के सभी क्षेत्रों के कायस्थों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रमुखों, पदाधिकारियों सहित इफको से जुड़े सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
ऐसी जानकारी देते हुए इफको के मुख्य संयोजक अजीत सिन्हा ने कहा कि इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज और श्री चित्रगुप्तपीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी, महंत अशोक बाबा, श्री सौरभ जी महाराज को कायस्थ गौरव, सनातन गौरव सम्मान और राष्ट्रीय
अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन जी और शिव सेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय समन्वयक सह चुनाव प्रभारी डॉ अभिषेक वर्मा जी को कायस्थ गौरव, सनातन प्रेमी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा साथ में देश - विदेश से पधारे 51कायस्थ सेवकों को कायस्थ सेवा सम्मान से इफको द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है जहां कायस्थ बंधु, बहन, भगिनी पंगत में बैठकर प्रीति भोज के अंतर्गत होली के पकवानों का लुत्फ उठाएंगे तथा साथ में होली से पूर्व फ़ूलों और अबीरों संग आपस में होली भी खेलेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय संयोजक, प्रचार प्रसार प्रकोष्ठ अभिजित श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अन्तर्राष्ट्रीय के प्रमुख दिनेश खरे जी, मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक अनिल कर्ण, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कर्ण, लक्ष्मी माहेश्वरी फाउंडेशन के डॉ अनिल कुमार सिन्हा, उद्योगपति आदि संस्थाओं के प्रमुखों ने सभी कायस्थों से आहूत मीटिंग में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया है ।

Comments