सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत महादलित टोले में यक्ष्मा टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर का किया गया आयोजन
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत महादलित टोले में यक्ष्मा टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर का किया गया आयोजन
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत महादलित टोले तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा, 102 की टीबी जांच
संपूर्णता अभियान 2.0 की अवधि 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक निर्धारित है। अभियान के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा चिन्हित पाँच प्रमुख कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एक अहम घटक है: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह
बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 9 फ़रवरी, 2026)। नीति आयोग और बिहार सरकार की संयुक्त पहल संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत बखरी प्रखंड के बागवान पंचायत स्थित महादलित टोले में यक्ष्मा टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 की अवधि 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक निर्धारित है। अभियान के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा चिन्हित पाँच प्रमुख कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एक अहम घटक है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है। स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है। इसी क्रम में बागवान पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों को टीबी से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में 102 संदिग्ध मरीजों का डिजिटल एक्स-रे एआई तकनीक से निःशुल्क किया गया, जबकि दर्जनों लोगों को बलगम जांच के लिए चिन्हित किया गया। यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तपेदिक कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम में खून, छाती में दर्द, वजन घटना, गर्दन में गांठ या भूख कम लगने जैसे लक्षण हों तो तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में जांच कराएं।
उन्होंने बताया कि टीबी की जांच व दवा पूरी तरह मुफ्त है, साथ ही मरीजों को पोषण सहायता एवं डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पूरा इलाज करने पर टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है।
शिविर को सफल बनाने में कमलेश कुमार, लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार, मोहम्मद राजा, अमन कुमार, अविनाश कुमार, आशा कार्यकर्ता मंगिया देवी और फार्मासिस्ट प्रभात कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments