पश्चिम बंगाल के चर्चित सर्व जीव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव सेवा सम्मान 26 से संजय कुमार बबलू को किया गया सम्मानित
पश्चिम बंगाल के चर्चित सर्व जीव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव सेवा सम्मान 26 से संजय कुमार बबलू को किया गया सम्मानित
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पूर्व से हजारों सम्मान से सम्मानित डॉ संजय को स्वामी विवेकानंद गौरव सम्मान 26 के प्रति पर समस्तीपुर जिले सहित देश के कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयो ने बधाई दिया है।
बिहार न्यूज़ डेस्क(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 7 फ़रवरी, 2026)। भारत राज्य के पश्चिम बंगाल के चर्चित सामाजिक संगठन सर्व जीव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के समाज सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट डॉक्टर संजय कुमार बबलू को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव सेवा सम्मान 26 से सम्मानित किया गया।
संस्थान के सचिव सनी कुमार सिंह एवं अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने यह सम्मान प्रदान किया। श्री संजय ने मात्र 15 वर्ष की अल्प आयु में रक्तदान करके समाज सेवा की शुरुआत की और अभी तक 56 बार रक्तदान कर चुके हैं। राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए देश के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन एवं सहभागिता इनके द्वारा किया गया है। सुप्रसिद्ध गांधीवादी स्वर्गीय डॉक्टर एसएन सुब्बाराव भाई जी के निर्देशन में संजय ने सद्भावना रेल यात्रा में 9 महीना तक देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण किया और बिहार का प्रतिनिधित्व किया।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के द्वारा एड्स जागरूकता के लिए इनको सम्मानित किया जा चुका है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए नेपाल श्रीलंका और भूटान में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से विभूषित होने वाले में बिहार के इकलौते सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में डॉ संजय का नाम दर्ज है। नाइजीरिया के बाइबल यूनिवर्सिटी के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गई है। वर्तमान में संजय सामाजिक कार्यों के साथ पूरे देश के दलितों शोषित के लिए मुफ्त में न्यायिक सेवा प्रदान कर रहे हैं। पूर्व से हजारों सम्मान से सम्मानित डॉ संजय को स्वामी विवेकानंद गौरव सम्मान 26 के प्रति पर समस्तीपुर जिले सहित देश के कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयो ने बधाई दिया है। सम्मान प्राप्त होने पर डॉक्टर संजय ने कहा यह सम्मान उन सभी लोगों का सम्मान है जो समाज सेवा के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करते हैं और यह सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जो हमारे मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

Comments