27वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का ब्लड फोर्स टीम द्वारा किया गया आयोजन
27वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का ब्लड फोर्स टीम द्वारा किया गया आयोजन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 8 फरवरी, 2026)। ब्लड फ़ोर्स टीम के द्वारा 27 वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।
ब्लड फ़ोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण...
जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान...
इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के हर रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना अपना योगदान दिए रक्तविरांगना - निधि कुमारी, रक्तवीर - राज कुमार,राम सुरेश पाठक,नंद किशोर कुशवाहा,संदीप कुमार,श्रवण कुमार, कृष्ण मोहन लाल,मनोज सिंह,कृष्ण कुमार केशरी, सैयद अफजल इमाम, कर्मवीर चौहान, प्रशांत कुमार पासवान, अतुल
ज्योति,अजय कुमार, विवेक कुमार रमन, प्रियांशु कुमार, सुमन कुमार सहित कुल 17 रक्तविरो ने अपना रक्तदान महादान किए।
टीम के द्वारा सभी रक्तवीरो को सम्मान स्वरूप मोमेंटो और रक्तवीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर डी•के•शर्मा सर (माता चन्द्रकला हॉस्पिटल), डॉक्टर आलोक झा सर(आकृति हॉस्पिटल), शिवशंकर कुशवाहा जी(उप प्रमुख वारिशनगर), सारिक रहमान लवली (जदयू उपाध्यक्ष), महेश कुमार जी, के हाथों फीता काट कर किया गया। मौके पर समस्तीपुर ब्लड बैंक, मोहनपुर के कर्मी डॉक्टर सुजैन कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार, गुलशन कुमार, शुभम कुमार, विवेक आनंद,साधना कुमारी,साथ ही में मौके पर टीम के कोर मेंबर नीतीश बरनवाल, रविन्द्र खत्री, राहुल श्रीवास्तव, इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments