पुलिस अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर थाना कांड सं. 74/2026 के सुपरविजन के साथ निष्पक्ष जांच की मांग
पुलिस अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर थाना कांड सं. 74/2026 के सुपरविजन के साथ निष्पक्ष जांच की मांग
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 15 फरवरी, 2026)। मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 74/2026 में नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार के विरुद्ध तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर फंसाने एवं निष्पक्ष जांच (Supervision) के पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को विकास कुमार आरोपी के भाई ने लिखित आवेदन देते हुए कहा है की विकास राज, पिता- डॉ. दिनेश्वर यादव, निवासी- पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1, समस्तीपुर का स्थाई निवासी हूँ। मेरे भाई अभिषेक कुमार के विरुद्ध दर्ज उपरोक्त कांड में वास्तविक तथ्य निम्नलिखित हैं, जो पुलिस की कहानी से भिन्न हैं:
वैधानिक अनुमति एवं सामाजिक छवि: कार्यक्रम हेतु हमने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (SDM) से विधिवत अनुमति प्राप्त की थी।
विरोधाभासी आरोप: एफआईआर में पुलिस ने स्वयं कहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त वाहन संख्या BR - 06 - BS - 1207 से भागते समय पकड़े गए हैं। आयोजन स्थल (डायमंड रिसॉर्ट) से दूर पकड़े गए व्यक्तियों की निजी गतिविधियों के लिए आयोजक को जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं है।
मेडिकल रिपोर्ट का सच: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति शराब के नशे में थे, परंतु मेडिकल जांच (Breath Analyzer) में मो. अरमान का अल्कोहल स्तर 00.00 mg पाया गया है। यह पुलिस के उस दावे को झुठलाता है कि वहां "शराब की पार्टी" चल रही थी।
साक्ष्यों का अभाव: पुलिस ने स्वीकार किया है कि मौके पर कोई स्वतंत्र साक्षी (Independent Witness) नहीं मिला। साथ ही, रिसॉर्ट के अंदर किसी भी तरह की फायरिंग की पुष्टि सीसीटीवी या किसी विश्वसनीय साक्ष्य से नहीं हुई है।
दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई: ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय पुलिस ने कुछ शरारती तत्वों के प्रभाव में आकर, आयोजक को बिना किसी ठोस सबूत के मुख्य अभियुक्त बना दिया है, जबकि वह कार्यक्रम के भीतर रस्मों में व्यस्त था।
अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि उक्त कांड की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से कराई जाए और सीसीटीवी फुटेज व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मेरे निर्दोष भाई अभिषेक कुमार का नाम इस केस से हटाने की कृपा की जाए।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments