प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सेंट्रलाइज्ड किचन सेंटर का फीता काट किया गया शुभारंभ

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सेंट्रलाइज्ड किचन सेंटर का फीता काट किया गया शुभारंभ 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
यह योजना बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में देश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है: नव प्रयास प्रबंधक अभिषेक कुमार

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 फरवरी, 2026)। समस्तीपुर जिलान्तर्गत उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पंचायत में नव प्रयास के द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन सेंटर का शुभारंभ किया गया l 
नव प्रयास के स्थानीय प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बतलाया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है l चैता स्थित इस आधुनिक किचेन में स्वच्छ और पौष्टिक खाना पकाने पर जोर रहेगा, जिससे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसमें बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ उनके संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में देश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नव प्रयास के स्थानीय प्रबंधक अभिषेक कुमार, जिला महासचिव राकेश पाण्डेय, वरीय समाजसेवी चुन्नू मुखिया, समाजसेवी रविन्द्र सिंह, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, जिला राजद सचिव जयलाल राय, समाजसेवी राहुल कुमार, डाo रामपुकार कुशवाहा, झुनझुन कुमार, रोहन राजपूत, राहुल राय, विकास कुमार, हर्षित कुमार, आराध्या कुमारी, अनाया कुमारी, आस्था कुमारी आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments