नाला निर्माण में मुहल्ले वालों ने लगाया अनियमितता बरतने का आरोप
नाला निर्माण में मुहल्ले वालों ने लगाया अनियमितता बरतने का आरोप
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 3 फरवरी, 2026)। बेगूसराय जिलान्तर्गत अशोक नगर पोखरिया वार्ड 36 के निवासियों ने ठीकेदार सहित वार्ड पार्षद पर आरोप लगाया है की पैसे की उगाही को लेकर जिस नाला से 15 वर्षो से बिना जल जमाव के पानी का निकास होता था.कभी मुहल्ले में जलजमाव नहीं रहा.उसी नाले को महीने पहले तोडकर चौडीकरण के नाम पर फिर से निर्माण किया जा रहा हैं।
जबकी नाले से निकाली गई ईंट अभी भी अपने आप को वर्षो तक चलने का रुतबा दिखा रहा है। इसको देखकर ही वार्ड पार्षद और ठीकेदार नगर आयुक्त की मंशा जगजाहिर हो रहा है। जिलाधिकारी से मुहल्लेवासियो ने निवेदन किया है की मुहल्लेवासियों की कठिनाईयों को देखते हुऐ द्रूत गति से नाला निर्माण कराने की कृपा अवश्य करना चाहेंगे ताकी नगरवासी आराम से उक्त नाला सह सडक पर रात के अंधेरे में भी बिना गिरे घटना हुऐ आराम से चल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय न्यूज़ डेस्क प्रकाशित व प्रसारित।

Comments