मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत अहमदपुर विद्यालय के बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत अहमदपुर विद्यालय के बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट
भ्रमण के दौरान बच्चों ने राजगीर एवं नालंदा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की,
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 04 फ़रवरी, 2026)। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर, बखरी के वर्ग 06 से 08 तक के छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार के नेतृत्व में कुल 50 छात्र-छात्राओं को बस द्वारा राजगीर एवं नालंदा ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं दार्शनिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने राजगीर एवं नालंदा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की, जिससे बच्चों में ज्ञानवर्धन के साथ सांस्कृतिक चेतना का भी विकास हुआ। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
इस अवसर पर शिक्षक मनोज प्रसाद, सुमित कुमार, समिधा भारती, प्रभात कुमार, नौशाद आलम एवं कृष्ण कुमार के साथ विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव बबीता देवी एवं अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे। सभी के सहयोग से बच्चों का भ्रमण सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय शिक्षा समिति एवं शिक्षकों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

Comments