पुलिस महानिरीक्षक से अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन के शिष्ट मंडल ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर बुके किया भेंट
पुलिस महानिरीक्षक से अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन के शिष्ट मंडल ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर बुके किया भेंट
जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
वैश्यसमाज एवं व्यवसायी ही नहीं हम चाहेंगे की संपूर्ण समाज के लोगों की मेरे कार्यकाल में सुरक्षा पर आंच ना आवे एवं सुरक्षित रहें : पुलिस महानिरीक्षक
बिहार न्यूज डेस्क, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 6फरवरी, 2026)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का एक शिषटमंडल पुलिस महानिरीक्षक महोदय विवेकानंद जी से मुलाकात कर बुके देकर सम्मानित किया एवं उनसे वैश्यसमाज एवं व्यवसाईयों की सुरक्षा देने का आग्रह किया।
महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि केवल वैश्यसमाज एवं व्यवसायी ही नहीं हम चाहेंगे की संपूर्ण समाज के लोगों की मेरे कार्यकाल में सुरक्षा पर आंच ना आवे एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक व्यवसाय नहीं होगा समाज आगे नहीं बढ़ेगा एवं वैश्य समाज एवं व्यवसाययों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शिषटमंडल में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री - सह - प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के अनिल कुमार साहा पूर्णिया प्रमंडल संगठन के प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप कुमार दीपक जी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कौशल कुमार शर्मा उपस्थित थे। शिस्ट मंडल ने यह भी कहा कि 20 वर्ष पूर्व पुलिस पधिकारी के रूप में पूर्णिया जिला में आप पदस्थापित थे आपकी कार्य कुशलता को पूर्णिया की जनता आज भी याद करती है ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments