जेपी सेनानियों का लगा जमावडा आमसभा के माध्यम से पूर्णिया जिला जे० पी० सेनानी विचार मंच का किया गया गठन

जेपी सेनानियों का लगा जमावडा आमसभा के माध्यम से पूर्णिया जिला जे० पी० सेनानी विचार मंच का किया गया गठन 

जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 
छात्र संघर्ष समिति के पूर्व जिला संरक्षक सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार 'दीपक' मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित 

पूर्णिया,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 8 फरवरी, 2026)। जेपी आंदोलन से जुड़े जिले भर के जेपी सेनानियों का जमावड़ा धमदाहा नेहरू चौक स्थित विवाह भवन के प्रांगण में हुआ। जमावडा का मकसद आम सभा का आयोजन। जिसमें छात्र संघर्ष समिति के पूर्व जिला संरक्षक सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार 'दीपक' मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 
श्री दीपक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित सैकड़ो जे०पी० सेनानियों ने करताल ध्वनि से उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्णिया जिला जे० पी०
सेनानी विचार मंच का गठन किया गया। आमसमा के संयोजक दिलीप अम्बष्ठ ने उपस्थित सैकड़ो जे०पी० सेनानियों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए एक जुट रहने का आहृवान किया।
सर्वसम्मति से जिला कमिटी हेतु निम्न
पदाधिकारी अध्यक्ष - दिलीप कुमार दीपक, वरीय अधिवक्ता, उपाध्यक्ष- अरविन्द कुमार निर्झर सह उपाध्यक्ष - मकुनी मंडल एवं डा० सत्येन्द्र कुमार
( कार्यकारी अध्यक्षः - सहदेव प्रसाद मंडल, मंत्री - दिलीप अम्बष्ठ उर्फ दिलीप कुमार प्रसाद,कोषाध्यक्ष- रमेश कामती सहित कार्यकारी सदस्यों में 11 जेपी सेनानी सदस्य चुने गये। 
संगठन मंत्री के रूप में कमल किशोर दास सर्वसम्मति से चुने गए। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम दिलीप कुमार दीपक अध्यक्ष, दिलीप अम्बष्ठ मंत्री के संयुक्त हस्ताक्षर से दिया गया। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments