प्रशासन और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच नावकोठी में किया गया आयोजित
प्रशासन और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच नावकोठी में किया गया आयोजित
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान क़ी रिपोर्ट
कशमकश से भरे मैच में प्रशासन की टीम 20 रन ही बना सकी।1 रन से सनसनीखेज जीत हासिल करते हुए नावकोठी पंचायत सीरीज टाई करने में सफल हुई। मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया।
नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24 फ़रवरी, 2026)। एपीएस के खेल मैदान में नावकोठी प्रशासन और नावकोठी पंचायत एकादश के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया.जिसमें नावकोठी पंचायत के कप्तान राष्ट्रपति कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नावकोठी एकादश टीम ने सत्यम के तूफानी 68 रन और सिंटु के 46 रनों की बदौलत 8 ओवर में 137 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरीं डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। लेकिन उसके बाद आये बल्लेबाज राहुल ने लगातार पहली 6 गेंद को छक्के और चौके के लिए भेजकर अपने इरादे जाहिर कर दिये. बेहतरीन बल्लेबाज करते हुए राहुल ने अपनी टीम की और से सवाधिक 56 रन बनाये.टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में नावकोठी प्रशासन को अंतिम ओवर में जीत हासिल करने के लिए 22 रनों की आवश्यकता थी।लेकिन कशमकश से भरे मैच में प्रशासन की टीम 20 रन ही बना सकी।1 रन से सनसनीखेज जीत हासिल करते हुए नावकोठी पंचायत सीरीज टाई करने में सफल हुई। मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया। जबकि दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता कप दिया गया। मैच में एम्पायर मृत्युंजय महाकाल और युगल किशोर मंडल थे। कमेंटेटर रजनीश कुमार, स्कोरर अभिषेक कुमार.मैच को सफल बनाने में अवनीश कुमार, रविरंजन झा, मारूति सहवाग सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

Comments