इफको द्वारा आहूत कायस्थ चिंतन - मंथन शिविर, सम्मान सह होली मिलन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम से ओत - प्रोत सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न
इफको द्वारा आहूत कायस्थ चिंतन - मंथन शिविर, सम्मान सह होली मिलन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम से ओत - प्रोत सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न
जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की आँखों देखी रिपोर्ट
श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर और महंत अशोक बाबा जी को अंग वस्त्र के साथ कायस्थ गौरव सनातन गौरव सम्मान इफको के 51 कायस्थों को प्रतीक चिह्न के साथ दिया गया
नई दिल्ली, भारत (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय इंडिया न्यूज डेस्क 15 फरवरी, 2026)। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स (इ. फ. के. ओ. ) इफको द्वारा आहूत कायस्थ चिंतन - मंथन शिविर सह सम्मान एवं होली मिलन समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में अभिन्नोवेशन टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई जहां भारत के 6 राज्यों से विभिन्न संस्थाओं के कायस्थों ने पहुंचकर शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिन्हा बेगूसराय, बिहार से पहुंचकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और चिंतन - मंथन शिविर में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी के कर कमलों के साथ मुख्य संयोजक इफको अजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक, प्रचार प्रसार प्रकोष्ठ अभिजित श्रीवास्तव, पुणे महाराष्ट्र से पधारे प्रभाकर रंजन जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उसके पूर्व श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजन, आरती गणेश वंदना और सनातन वंदना के साथ किया गया। मुख्य संयोजक अजीत सिन्हा जी द्वारा स्वयं सनातन आरती गाई गई ।
मंच का संचालन अभिजित श्रीवास्तव और उनके सहयोगी प्रभाकर रंजन जी द्वारा बखूबी निभाई गई ।
श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज औऱ महंत अशोक बाबा जी ने श्री चित्रगुप्त भगवान के साथ सनातन धर्म के बारे में अपनी बातें उपस्तिथ लोंगो के बीच रखी ।
अजीत सिन्हा और अभिजित श्रीवास्तव द्वारा श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर और महंत अशोक बाबा जी को अंग वस्त्र के साथ कायस्थ गौरव सनातन गौरव सम्मान इफको के प्रतीक चिह्न के साथ दिया गया फिर उपस्तिथ 51 कायस्थ सेवकों जैसे समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, साधना श्रीवास्तव, ज्ञानू श्रीवास्तव, प्रभाकर रंजन जी, डॉ नागेश्वर लाल कर्ण, भजन गायक प्रभाकर जी आदि को कायस्थ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया फिर अजीत सिन्हा और अभिजित श्रीवास्तव जी को महंत अशोक बाबा द्वारा कायस्थ गौरव सनातन गौरव के सम्मान से विभूषित किया गया और इस अवसर पर मुझे भी कायस्थ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में ही हरे लाल चटनी के साथ पकौड़ी नाश्ता के रूप में दिये गये और इसके बाद चाय - पानी और कॉफ़ी का दौर चला। उसके बाद राधा - कृष्ण जोड़ी की नृत्य स्थानीय कलाकारों द्वारा की गई। फिर उसके बाद प्रीति भोज के अंतर्गत एक से बढ़कर एक होली के पकवानों का लुत्फ उपस्तिथ समुह द्वारा उठाया गया। फिर भजन और होली के गानों की दौर चली जहां प्रभाकर जी द्वारा गायन कर स्वर प्रदान की गई और उनका साथ अन्तर्राष्ट्रीय तबला वादक डॉ नागेश्वर लाल कर्ण जी ने बखूबी दिया। रमाकांत श्रीवास्तव और साधना श्रीवास्तव जी द्वारा भी गायन कर समां को बाँधा गया । कुल मिलाकर इफको द्वारा आहूत ये कार्यक्रम सफल से सफलतम की ओर अग्रसर रही।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments