जदयू के निवर्तमान अध्यक्ष शंभू कुमार सोनी का हुआ असामयिक निधन, परिहारा पंचायत के क्षेत्र में फैली शोक की लहर
जदयू के निवर्तमान अध्यक्ष शंभू कुमार सोनी का हुआ असामयिक निधन, परिहारा पंचायत के क्षेत्र में फैली शोक की लहर
जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर
पासवान क़ी रिपोर्ट
सुनील कुमार के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 27 फ़रवरी, 2026) l बेगूसराय जिलान्तर्गत परिहारा पंचायत निवासी जदयू के निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष शंभू कुमार सोनी का सोमवार तड़के सुबह असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख व्याप्त है। बताया जाता है कि शंभू कुमार सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वे मिलनसार, सरल स्वभाव और कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते थे। आम लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान और लोकप्रियता थी। निधन की सूचना मिलते ही सुनील कुमार के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जवाहर राय, रामविनय कुमार, रामबली महतो, निशांत, पवन देव, नरेश महतो, तारकेश्वर, नित्यानंद, लक्ष्मण पटेल, बबलू, रूपक सिंह, अमर सिंह, राजेश्वर, संतोष साह, रबीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

Comments