“बिहार के गरीबों के मसीहा मुखिया राष्ट्रपति कुमार का बड़ा ऐलान – जन्मदिन पर नावकोठी पंचायत को दी ऐतिहासिक सौगात
“बिहार के गरीबों के मसीहा मुखिया राष्ट्रपति कुमार का बड़ा ऐलान – जन्मदिन पर नावकोठी पंचायत को दी ऐतिहासिक सौगात
जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट
“जन्मदिन पर मुखिया का महाऐलान, अब गरीबों को मिलेगी मुफ्त आपातकालीन सेवा” एक 📞 मिस्ड कॉल पर घर तक पहुंचेगी गाड़ी
नावकोठी/बेगूसराय,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 फ़रवरी, 2026)| बिहार के गरीबों के लिए मसीहा कहे जाने वाले नावकोठी पंचायत के चर्चित मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ऐसी ऐतिहासिक घोषणा की है, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुखिया ने ऐलान किया है कि अब पंचायत के किसी भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को रात के समय इलाज के लिए वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अपनी निजी पहल पर रात्रि 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक पूरी तरह मुफ्त आपातकालीन वाहन सेवा शुरू कर दी है। पूरी तरह निःशुल्क सेवा इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीज को डीजल खर्च भी नहीं देना होगा गाड़ी का कोई किराया नहीं लिया जाएगा बेगूसराय या अन्य अस्पताल तक मुफ्त पहुंचाया जाएगा मुखिया ने कहा कि रात के समय वाहन नहीं मिलने से कई बार गंभीर मरीजों की स्थिति खराब हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने निजी वाहन से यह सेवा शुरू की है। 📞 ऐसे मिलेगा लाभ पंचायत वासियों के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं:📱 7091102432
📱 7544859144 इन नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी जरूरतमंद इस सेवा का लाभ उठा सकता है। पंचायत में खुशी की लहर इस जनहितकारी पहल की उपमुखिया विजय सहनी, वार्ड सदस्य मो. सलमान, सुधीर रजक, सुधीर कुमार, शंभू मुखिया, शत्रुघन कुमार, महेश महतो, नीतीश जायसवाल, कृष्णानंदन जायसवाल, रिशु कुमार, अनमोल सिंह और मृत्युंजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की है।
लोगों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था से गरीबों और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी और कई लोगों की जान भी बच सकेगी। पूरे बिहार में हो रही चर्चा नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार की यह पहल अब पूरे बेगूसराय ही नहीं बल्कि बिहार के विभिन्न जिलों में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता की जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहे, और मुखिया ने यह साबित कर दिया है। नावकोठी पंचायत में शुरू हुई यह मुफ्त रात्रिकालीन आपातकालीन वाहन सेवा गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। अगर ऐसी पहल हर पंचायत में हो जाए तो बिहार के ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है। यही है असली जनसेवा, यही है गरीबों का मसीहा।

Comments