अनुमंडल अस्पताल बखरी के नवनिर्मित भवन की शिलान्यास की तैयारी जोरों पर

अनुमंडल अस्पताल बखरी के नवनिर्मित भवन की शिलान्यास की तैयारी जोरों पर 

जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट 
 22 फरवरी 2026, समय दोपहर 01:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा किया जाएगा। 

इस दौरान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे

बखरी/बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 फ़रवरी, 2026)। बखरी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बखरी अनुमंडल अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास दिनांक 22 फरवरी 2026, समय दोपहर 01:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान बखरी विधायक गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे।
 इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का आभार व्यक्त करते हुए गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि अनुमंडल स्तर का अस्पताल बनने से आमजन को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी तथा इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंत्री का पत्र बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई मांगें रखी हैं।
 उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार जनहित में अत्यंत आवश्यक है उन्होंने बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग की है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़े और आधुनिक संसाधनों से लैस बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इसके अलावा बखरी, नावकोठी और गढ़पुरा स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है, जिससे मातृ एवं महिला स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हों। मंत्री ने बखरी अनुमंडल अस्पताल के शीघ्र निर्माण, ईसफा वार्ड संख्या 11 में उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण तथा हसनपुर बागर पंचायत में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की भी आवश्यकता बताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय नेताओं ने जताई खुशी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि यह पहल “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने मंत्री संजय पासवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश, परितोष कुमार, अमरजीत महतो, भगवान लाल पासवान, अग्निदेव पासवान, मंजूर आलम सहित कई स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए जल्द कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने इसे बखरी के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments