रमजान की शुरुआत पर राजद प्रखंड अध्यक्ष ने दी मुस्लिम भाइयों को दिया मुबारकबाद

रमजान की शुरुआत पर राजद प्रखंड अध्यक्ष ने दी मुस्लिम भाइयों को दिया मुबारकबाद

जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट 
रमजान का असली पैगाम आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है: गुड्डू कुमार 

बखरी/बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 फ़रवरी, 2026)। रमजान के पवित्र महीने के आगाज पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) गुड्डु कुमार ने राज्यवासियों, खासकर मुस्लिम समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। इस महीने में की गई इबादत का खास सवाब मिलता है और रोजेदारों की दुआएं अल्लाह के दरबार में कबूल होती हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का असली पैगाम आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। गुड्डु कुमार ने दुआ की कि अल्लाह तमाम रोजेदारों की इबादत कबूल फरमाए और समाज में शांति एवं सौहार्द का माहौल कायम रखे। उन्होंने सभी समुदायों से मिलजुल कर राज्य और देश की तरक्की में योगदान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से रमजान के दौरान शांति, आपसी सम्मान और भाईचारा बनाए रखने का किया आह्वान। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments